Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में होटल लेवान (Hotel Levana) को ध्वस्त करने की प्रक्रिया चल रही है। बताया जा रहा है कि 9 दिसंबर को होटल ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो सकती है। बता दें कि 5 सितंबर को यहां भीषण आग लगी थी, जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। प्रदेश सरकार की ओर से इस होटल के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए थे।
5 सितंबर को लगी थी भीषण आग
जानकारी के मुताबिक 5 सितंबर को लखनऊ के हजरतगंज इलाके के मदन मोहन मालवीय मार्ग स्थित होटल लेवान सुइट्स में सुबह के समय अचानक आग लग गई थी। होटल में ठहरे यात्री फंस गए थे। वहीं पूरे होटल में घुंआ भर जाने के कारण कई लोगों की हालत खराब हो गई थी। पुलिस, प्रशासन और राहत कर्मियों ने सभी को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया था। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोगों को सांस की दिक्कत हो गई थी।
एलडीए समेत सभी एजेंसियां लगी थीं जांच में
हादसे में घायलों से मिलने के लिए सीएम योगी अस्पताल में पहुंचे थे। घटना के बाद शासन की ओर से मामले की जांच कराई गई थी। लखनऊ विकास प्राधिकरण समेत प्रशासन की सभी एजेंसियों ने सबसे पहले मुकदमा दर्जकर मालिकों और मैनेजर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जांच में होटल को लेकर कई खामियां सामने आई थीं। बता दें कि इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बी कड़ा रुख अपनाया था।
नोटिस जारी, होगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होटल लेवान होटल पर भी कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया जा चुका है। अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि होटल के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई 9 दिसंबर को होगी। इसके लिए जरूरी पत्राचार किया जा रहा है और काफी पत्राचार किया जा चुका है।
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
51 mins agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
5 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
5 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
7 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
8 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
9 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
11 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
12 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
13 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines