UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) ने रविवार को एक और बड़ी कार्रवाई कर दी है। जेल में बंद समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र (Former MLA Vijay Mishra) के बेटे की पत्नी (बहू) रूपा मिश्रा (Roopa Mishra) का 11.55 करोड़ रुपये का फ्लैट कुर्क किया गया है। यह फ्लैट लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में है। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
संपत्तियों की जांच करके हो रही है कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी और निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय कुमार मिश्र वर्तमान में आगरा की जेल में बंद है। पुलिस और प्रशासन उनके करीबियों की संपत्तियों की जांच करते हुए कार्रवाई में जुटा है। पुलिस के मुताबिक सुशांत गोल्फ सिटी के विला नंबर-39 में रूपा मिश्रा के फ्लैट को कुर्क किया गया है। आरोप है कि इस फ्लैट की रजिस्ट्री विजय कुमार मिश्र ने अपने बेटे विष्णु मिश्र की पत्नी रूपा मिश्र के नाम से कराई थी।
जिलाधिकारी ने 1 दिसंबर को दिया था आदेश
बता दें कि लखनऊ के जिलाधिकारी गौरांग राठी ने इस फ्लैट को कुर्क करने का आदेश एक दिसंबर को दिया था। इसी के तहत रविवार को स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। पुलिस ने फ्लैट के बाहर एक पोस्टर चस्पा किया है। जिसमें संपत्ति कुर्की के संबंध में जिला मजिस्ट्रेक का पूरा आदेश लिखा हुआ है। वहीं सपा के पूर्व विधायक आगरा की सेंट्रल जेल में बंद हैं। इस फ्लैट की कीमत करीब 11.55 करोड़ बताई जा रही है।
गैंगस्टर एक्ट के मामले में हुई कुर्की
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक भदोही के इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि हमें पूर्व विधायक विजय मिश्र की बहू रूपा मिश्रा के लखनऊ स्थित बंगले को सीज करने का आदेश दिया गया है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आगे की जांच चल रही है। वहीं लखनऊ की सदर नायब तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव ने बताया कि गैंगेस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर हुई है।
संबंधित खबरें
UP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
3 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
20 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
21 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
3 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines