UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक हैराम कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जज की पत्नी से साइबर ठगों (Cyber Fraud) ने 13 लाख रुपये की ठगी कर ली है। वह अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की कोशिश कर रही थी। शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि इंटरनेट पर अपने निजी बैंक के हेल्पलाइन नंबर की खोज करके कॉल की थी।
लखनऊ के साइबर सेल इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि प्रथम प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जालसाजों ने पीड़िता के फोन का रिमोट-कंट्रोल एक्सेस कर लिया, जिससे उसके खाते का विवरण उसे मिल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जालसाजों को पकड़ने के लिए पुलिस लगी हुई है।
ठग ने खुद को बैंक कर्मी बताया
ठगी का शिकार हुई जज की पत्नी ने बताया कि जब उसने नंबर डायल किया, तो बैंक प्रतिनिधि के रूप में खुद को पेश करते हुए जालसाज ने क्रेडिट सीमा बढ़ाने के लिए 15,000 रुपये एक बैंक खाते में ट्रांसफर करने को कहा। शातिर ने आश्वासन दिया कि यह रकम 25 नवंबर को वापस कर दी जाएगी।
शिकायतकर्ता ने दावा किया कि जब उसे रिफंड नहीं मिला तो उसने फिर से उसी नंबर पर कॉल किया। जालसाज ने उन्हें एक मैसेज लिंक भेजा और एक फॉर्म भरने को कहा। इसमें उनके बैंक खाते का विवरण मांगा गया था। उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को मेरे बैंक खाते से 13 लाख रुपये निकल गए।
गूगल से निकाला था कस्टमर केयर नंबर
लखनऊ साइबर सेल पुलिस के मुताबिक जालसाज गूगल पर कस्टमर केयर हेल्पलाइन नंबर बताकर अपना नंबर डाल रहे थे। वे कॉल करने वालों से एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहते हैं। इसके बाद पीड़ित के फोन का पूरी तरह से एक्सेस ले लेते हैं। उन्हें पीड़ित के बैंक खाते विवरण और ओटीपी आसानी से मिल जाता है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी भी परिस्थिति में फोन या ई-मेल पर अनजान के साथ कार्ड नंबर, एटीएम सीवीवी, एटीएम पिन, बैंकिंग पासवर्ड और वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) जैसे बैंकिंग विवरण बिल्कुल भी न बताएं। बता दें कि बैंकों की ओर से भी कहा जाता है कि कोई भी बैंक या प्रतिष्ठित कंपनी अपने ग्राहकों से फोन या ईमेल पर गोपनीय विवरण नहीं मांगती है।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
1 hr agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
1 hr agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
5 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
6 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
22 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
23 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines