Uttar Pradesh News in Hindi: लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां नौवीं क्लास के एक छात्र ने कथित तौर पर खुदकुशी का प्रयास किया। छात्र लहूलुहान हालत में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में सनसनी तब फैल गई जब उसके पास से ‘सॉरी मैडम’ लिखा हुआ एक नोट मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गंभीर घायल बालक को देख लोग रह गए दंग
घटना लखनऊ के गोमती नगर इलाके की है। यहां सेना से रिटायर्ड एक शख्स अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा एक स्कूल में नौवीं क्लास में पढ़ता है। बुधवार को वह गोमती नगर विस्तार इलाके में रेलवे ट्रैक के पास खून से लथपथ मिला। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने बालक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे कमांड अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। उसकी हालत काफी गंभीर बताई गई है।
बैग में मिला ‘सॉरी मैडम’ लिखा नोट
लखनऊ पुलिस ने बताया कि छात्र के बैग से एक नोट मिला है। इसमें लिखा है, ‘मैं …. (नाम) कक्षा 9 का छात्र हूं। मैं अपनी गलती के लिए माफी मांगता हूं। मैंने जो किया था, वह बिल्कुल गलत था। मैम मैं वादा करता हूं कि ऐसा दोबारा कभी नहीं होगा।’ इस नोट के बाद पुलिस के भी होश उड़ गए। परिवार वालों को मामले की जानकारी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कूल प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि छात्र पढ़ाई में अच्छा है, लेकिन कुछ दिनों से बहाने बनाकर भागता रहता था।
बालक के लिए की जा रही दुआ
लखनऊ के एडीसीपी पूर्वी जोन सैयद अली अब्बास ने बताया कि छात्र रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में पाया गया था। उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सीएमएस के प्रवक्ता ऋषि खन्ना की ओर से बताया गया है कि बच्चे की हालत को देखते हुए डॉक्टर भी एक बार को घबरा गए। सभी लोग छात्र के बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
यूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 hr agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
3 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
3 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
5 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
6 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
7 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
9 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
19 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines