Mayawati appoints Randhir Beniwal: बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाई आनंद कुमार की जगह नया नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। मायावती ने रणधीर बेनीवाल को नया नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया है। मायावती ने ट्वीट कर बताया कि भाई आनंद कुमार पार्टी के मूवमेंट और हित में एक पद पर रहकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की है, ऐसे में आनंद कुमार पहले की तरह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद रहेंगे। जबकि उनकी जगह यूपी के सहारनपुर निवासी रणधीर बेनीवाल को नया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया जाता है।
मायावती ने आगे लिखा कि ऐसे में अब रामजी गौतम और रणधीर बेनीवाल ये दोनों मेरे दिशा-निर्देशन में देश के विभिन्न राज्यों में जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी उम्मीद करती है कि ये लोग पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे।
ये भी पढ़ेंः प्रयागराज में मात्र डेढ़ महीने में कैसे करोड़पति बना एक परिवार, CM योगी ने शेयर की डिटेल
गौरतलब है कि इससे पहले मायावती ने रविवार को बड़ा फैसला लेते हुए भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाल दिया था। मायावती ने आकाश को सभी पदों से हटा दिया था। पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान मई में मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को कोआॅर्डिनेटर के पद से हटा दिया था। लोकसभा चुनाव खत्म होते ही मायावती ने एक बार फिर उनको कोऑर्डिनेटर बनाया था।
बता दें कि मायावती ने 2 मार्च 2025 को आकाश आनंद को पद से हटाने के साथ ही पार्टी से भी निकाल दिया था। मायावती ने कहा कि आकाश आनंद के राजनीतिक पतन का कारण उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ हैं। इन दिनों बसपा में जबरदस्त पारिवारिक कलह मची है। इस कारण सियासी स्तर पर भी उसकी किरकिरी हो रही है।
ये भी पढ़ेंः ’54 साल बाद संभल के शिवमंदिर में हुआ जलाभिषेक’ विधानसभा में बोले सीएम योगी
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
7 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
7 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
8 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
13 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
13 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
15 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
16 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
17 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
19 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines