मायावती ने रणधीर बेनीवाल को नियुक्त किया नया कोऑर्डिनेटर, आनंद कुमार को हटाने के पीछे ये वजह

Randhir Beniwal new BSP coordinator: बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर चौंकाते हुए रणधीर बेनीवाल को नया नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। इससे दो दिन पहले मायावती ने भाई आनंद कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी थी।

Mayawati appoints Randhir Beniwal

Mayawati appoints Randhir Beniwal

Mayawati appoints Randhir Beniwal: बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाई आनंद कुमार की जगह नया नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। मायावती ने रणधीर बेनीवाल को नया नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया है। मायावती ने ट्वीट कर बताया कि भाई आनंद कुमार पार्टी के मूवमेंट और हित में एक पद पर रहकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की है, ऐसे में आनंद कुमार पहले की तरह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद रहेंगे। जबकि उनकी जगह यूपी के सहारनपुर निवासी रणधीर बेनीवाल को नया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया जाता है।

विज्ञापन

मायावती ने आगे लिखा कि ऐसे में अब रामजी गौतम और रणधीर बेनीवाल ये दोनों मेरे दिशा-निर्देशन में देश के विभिन्न राज्यों में जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी उम्मीद करती है कि ये लोग पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले मायावती ने रविवार को बड़ा फैसला लेते हुए भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाल दिया था। मायावती ने आकाश को सभी पदों से हटा दिया था। पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान मई में मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को कोआॅर्डिनेटर के पद से हटा दिया था। लोकसभा चुनाव खत्म होते ही मायावती ने एक बार फिर उनको कोऑर्डिनेटर बनाया था।

बता दें कि मायावती ने 2 मार्च 2025 को आकाश आनंद को पद से हटाने के साथ ही पार्टी से भी निकाल दिया था। मायावती ने कहा कि आकाश आनंद के राजनीतिक पतन का कारण उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ हैं। इन दिनों बसपा में जबरदस्त पारिवारिक कलह मची है। इस कारण सियासी स्तर पर भी उसकी किरकिरी हो रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ