UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय सोना तस्कर (International Gold Smuggler) को गिरफ्तार किया है। आरोपी लखनऊ से लिए हवाई यात्रा पर था। यहां राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गोमती नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सूचना पर हवाईअड्डे पहुंचे अधिकारी
डीआरआई की ओर से बताया गया है कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सनी दिलीप लाल शर्मा उर्फ मानव गोविंद (40) के रूप में हुई है। उसे लखनऊ के अमौसी हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस को यह भी जानकारी भी मिली है कि वह सोने की तस्करी के लिए 6 अलग-अलग पहचानों का इस्तेमाल करता था।
46 लाख रुपये का है तस्करी का सोना
डीआरआई की टीम ने उसके पास से 46 लाख रुपये कीमत का 862 ग्राम सोना बरामद किया। आरोपी को गोमतीनगर पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मानव शर्मा मूलरूप से महाराष्ट्र के उल्हासनगर का रहने वाला है और एक अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का हिस्सा था।
अधिकारियों ने बताया कि उसे एक विदेशी सोना ले जाने की जिम्मेदारी दी गई थी, जो म्यांमार से इंफाल के रास्ते और फिर गिरोह के एक सदस्य द्वारा गुवाहाटी ले जाया गया था। जहां से वह दिल्ली पहुंचाना था, लेकिन अमौसी हवाईअड्डे पर उतरने के तुरंत बाद उसे डीआरआई ने रोक लिया।
कमीशन पर कर रहा काम
पुलिस ने बताया कि उसे इस काम के लिए कमीशन दिया गया था। पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों की जांच की जा रही है। मानव शर्मा पहले भी छह-सात बार सोने की तस्करी कर चुका है। आरोप है कि वह अपनी पहचान के तौर पर अलग-अलग नामों का इस्तेमाल करता था।
बता दें कि कुछ समय पहले भी लकनऊ के हवाई अड्डे पर रखे एक कूड़े दान से लाखों रुपये का सोना पकड़ा गया था। जानकारी पर हवाईअड्डा प्रशासन और पुलिस ने उसे कब्जे में लिया था। हालांकि जानकारी के मुताबिक अभी तक उसका सुराग नहीं मिल पाया है।
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
4 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
8 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
9 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
9 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
10 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
14 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
18 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines