मनोज पाण्डेय, लखनऊ
UP Sexual Harassment News: लखनऊ की ठाकुरगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का यौन उत्पीड़न करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवती को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और नजदीकियां बढ़ाई। इसके बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से मुकर गया। ठाकुरगंज पुलिस ने आरोपी को रविवार को कुड़ियाघाट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
कोरोना काल में हुई थी मुलाकात
ठाकुरगंज थाना प्रभारी श्रीकांत राय ने बताया कि बालागंज इलाके में रहने वाली युवती ने 12 दिसंबर को अलीगंज स्थित चांदगंज निवासी आकाश अवस्थी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने लिखित शिकायत पत्र में आरोप लगाया था कि उसकी मुलाकात आकाश से कोरोना काल में हुई थी। आकाश घरों में दवा सप्लाई करने का काम करता था।
5 साल तक किया यौन शोषण
कोरोना काल के दौरान ही आकाश और युवती के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आकाश मुलाकात के दौरान युवती से संबंध बनाता था और विरोध करने पर उसे जल्द शादी करने का झांसा दिया। इस तरह करीब 5 साल तक यौन शोषण करता रहा। वहीं, नौकरी नहीं मिलने पर पीड़िता आरोपी युवक पर दबाव बनाने लगी।
शादी का फर्जी सर्टिफिकेट बनाया
जब पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी तो उसे शादी का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर दिया। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि स्टांप पेपर पर बनाए गए सर्टिफिकेट में नोटरी में किसी अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं हैं। बता दें कि पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट के जरिए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
नौकरी के नाम पर ऐंठे 5 लाख रुपये
युवती ने बताया कि आकाश ने मुलाकात के दौरान सरकारी अस्पताल में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। नौकरी दिलाने के नाम पर ही बातचीत शुरू हुई थी। नौकरी लगवाने के लिए आरोपी ने पीड़िता से 5 लाख रुपये भी ऐंठ लिए थे।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
8 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
11 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
16 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
16 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
19 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
21 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
22 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
22 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines