Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी (Lucknow) लखनऊ में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ही मोहल्ले के 90 से ज्यादा लोग एक साथ बीमार पड़ गए। 52 लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों को निजी अस्पतालों में भी भेजा है। मोहल्ले में जन्मदिन की दावत (Birthday Party) खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ी है। इलाका पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई।
दावत में मोहल्ले के लोग और रिश्तेदार आए थे
घटना लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के गौरा गांव की है। यहां रहने वाले सनी रावत ने अपने एक साल के बेटे के जन्मदिन के मौके पर दावत दी थी। इसमें रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों को न्योता दिया था। सोमवार शाम को सभी ने दावत खाई। इसके बाद रात को ही कुछ लोगों की हालत बिगड़ने लगी। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मंगलवार दिन में मरीजों की लग गई लाइन
इसके बाद मंगलवार सुबह से भी लोगों को उल्टी, दस्त और सर्दी के साथ तेज बुखार आने लगा। हर घर में से दो या तीन लोगों की हालत बिगड़ने लगी। एक स्थानीय आशा ने सीएचसी मोहनलालगंज पर मामले की जानकारी दी। सीएचसी से डॉक्टरों की एक टीम गांव पहुंची। यहां देखा तो टीम के भी होश उड़ गए। एंबुलेंस से सभी को सीएचसी पर भेजना शुरू कर दिया।
रात तक पहुंचे इतने मरीज कि बेड कम पड़ गए
मंगलवार देर रात करीब 52 मरीजों को सीएचसी मोहनलालगंज पर पहुंचाया गया। एक साथ इतने सारे मरीज पहुंचने पर सीएचसी की व्यवस्थाएं चरमरा गईं। मरीजों के लिए बेड और कंबल कम पड़ गए। सीएचसी प्रभारी ने महिला वार्ड और डेंगू वार्ड को खुलवाकर उसमें मरीजों को लिटाना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई।
सीएमओ और डिप्टी सीएमओ सीएचसी पहुंचे
एमओ डॉ. मनोज अग्रवाल और डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन सीएचसी पर पहुंच गए। उन्होंने मरीजों की हालत और बेडों की कम संख्या को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने सीएचसी में बनी नई इमारत में मरीजों को भर्ती कराया। वहीं एक टीम को गांव में तैनात किया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है, फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है। मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
9 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
14 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
14 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
15 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
16 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines