UP Lok Sabha Election Result: यूपी में एग्जिट पोल के उलट रुझानों ने हर किसी को हैरान कर दिया है। उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर अभी मुकाबला कांटे का चल रहा है। बीजेपी अभी 35 सीटों पर आगे चल रही है जबकि INDIA गठबंधन 42 सीटों पर आगे चल रही है। रायबरेली की बात करें तो राहुल गांधी एक लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी ने उनके खिलाफ दिनेश प्रताप सिंह को फिर से उतारा था।
पिछली बार 2019 में उन्हें सोनिया गांधी के हाथों हार मिली थी। इसके बावजूद योगी सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया। इस बार उनका मुकाबला राहुल गांधी से था। मगर इस बार भी नतीजा कुछ अलग नहीं दिख रहा है। वह एक लाख से ज्यादा वोटों से पीछे हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट किया है, उसे लोग हार स्वीकारने के रूप में देख रहे हैं।
क्या लिखा है पोस्ट में
दिनेश प्रताप सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा है कि उनके काम या प्रयास में कोई कमी रह गई हो तो वह क्षमा मांगते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्णय उनके हाथ में नहीं था। सोशल मीडिया पर लोग उनके प्रयासों को सराह रहे हैं और ढांढस बंधा रहे हैं। दिनेश प्रताप सिंह यूपी में बीजेपी के मजबूत नेताओं में से एक माने जाते हैं।
संबंधित खबरें
शाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
2 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
3 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
8 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
16 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
16 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
22 hrs agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoझांसी की अलग-अलग नदियों में डूबने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही दिन में उजड़ गए कई परिवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines