Uttar Pradesh Loksabha Exit Poll 2024 LIVE Updates: लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल के आंकड़ों में यूपी में इंडिया टीवी के अनुसार बीजेपी को 62 से 68 सीटें, अपना दल को 2 सीटें, आरएलडी को 2 सीटें, सपा को 10 से 16 सीटें, बसपा को शून्य और कांग्रेस को 1-3 सीटें मिलने का अनुमान है। टुडेज चाणक्या के अनुसार एनडीए को 68, इंडिया को 12 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं भाजपा को 49 प्रतिशत वोट शेयर तो INDIA को 37 प्रतिशत वोट शेयर का अनुमान है। एबीपी सीवोटर सर्वे के अनुसार एनडीए को यूपी में 62-66 सीटें, इंडिया को 15-17 सीटें मिलने का अनुमान है। एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में बीजेपी को 67-72 सीटें, इंडिया गठबंधन को 8-12 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं टीवी 9 पोलस्टारट के सर्वे में एनडीए को 66, इंडिया को 14 सीटें मिलने का अनुमान है।
7 चरणों में हुए थे चुनाव
उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण और दूसरे चरण में 8-8 सीटों पर वोटिंग हुई थी। तीसरे चरण में 10 सीटों, चौथे चरण में 13 सीटों, पांचवे चरण में 14 सीटों, छठे चरण में 14 सीटों और सातवें चरण में 13 सीटों पर मतदान करवाए गए थे। यूपी में कांग्रेस इस बार 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और समाजवादी पार्टी 62 सीटों पर अपना भाग्य आजमा रही है। बीजेपी की बात करें तो यूपी में इस बार 74 उम्मीदवार उतारे हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से वाराणसी से चुनाव मैदान में हैं।
| Agency | NDA | INDI Alliance | Others |
| NEWS24 TODAY’S CHANAKYA | 68 | 12 | 0 |
| India TV-CNX | 66-68 | 8-10 | 0-2 |
| ABP-C Voters | 62-66 | 15-17 | 0 |
| Aaj Tak-My Axis | 67-72 | 8-12 | 0 |
| TV9-POLSTRAT-PEOPLE’S INSIGHT | 66 | 14 | 0 |
2019 में किसको मिली थी कितनी सीटें?
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को कुल 64 सीटें मिली थीं। मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी ने 10 सीटें जीती थीं तो अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को सिर्फ 5 सीटें की मिली थी। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के हिस्से में 1 सीट ही आई थी।
2019 के एक्जिट पोल
2019 के एक्जिट पोल की बात करें तो कई न्यूज एजेंसियों के पोल सही साबित हुए थे। जिनमें से एक न्यूज 24 भी था। न्यूज 24 के एक्जिट पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 60 सीटें मिली थी। इसमें पांच सीटें बढ़ने या घटने के आसार बताए गए थे। आखिरी नतीजों में भी बीजेपी को कुल 64 सीटें ही मिली थी। इसके अलावा कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए को 1-2 सीटें मिलने की बात कही गई थी। साथ ही बसपा और सपा के महागठबंधन को एक्जिट पोल में 19 के आस-पास सीटें दी गई थीं।
ये भी पढ़ें: Exit Poll 2024 Live: अंतिम चरण का मतदान जारी, कुछ घंटों में सामने आ जाएंगे एग्जिट पोल्स
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
9 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
10 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
13 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines