Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024: देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव के मतदान होने वाले हैं। ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव से पहले अपने उम्मीदवार घोषित कर रही हैं। मगर कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली उत्तर प्रदेश की दो सीटों पर अभी तक कोई कैंडिडेट मैदान में नहीं उतरा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अमेठी और रायबरेली की। अमेठी में बीजेपी की तरफ से स्मृति ईरानी ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है, तो रायबरेली में अभी भी सूखा पड़ा हुआ है।
अमेठी में नहीं मिले कांग्रेस को उम्मीदवार?
उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट दशकों से कांग्रेस के नाम रही है। संजय गांधी और राजीव गांधी के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी अमेठी से चुनाव लड़ चुके हैं। 2014 में मोदी लहर की आंधी से कांग्रेस की सत्ता डगमगाई, मगर अमेठी में कांग्रेस की साख पर कोई आंच नहीं आई और राहुल गांधी अमेठी से जीतकर फिर से संसद पहुंचे। हालांकि 2019 में बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जीत दर्ज की और राहुल गांधी ने वायनाड का रुख कर लिया।
2019 की पहली लिस्ट में था अमेठी का नाम
राहुल गांधी ने आज केरल के वायनाड से नामांकन दाखिल किया है। उनके साथ बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। मगर गांधी परिवार का गढ़ अमेठी अभी तक उम्मीदवार की राह देख रहा है। 2019 के आम चुनाव का ऐलान होने से पहले ही कांग्रेस ने पहली सूची में अमेठी का उम्मीदवार घोषित कर दिया था। अमेठी से राहुल गांधी कैंडिडेट थे। मगर इस बार कांग्रेस पार्टी की आठ लिस्ट आ चुकी हैं, जिसमें पार्टी ने 231 नामों पर मुहर लगा दी है। मगर अमेठी में कांग्रेस का कोई उम्मीदवार सामने नहीं आया है।
रायबरेली पर भी बना सस्पेंस
आम चुनाव नजदीक आने के बावजूद रायबरेली की सीट भी खाली पड़ी है। रायबरेली से कई बार सांसद रह चुकीं सोनिया गांधी ने चुनाव ना लड़ने का फैसला कर लिया है। ऐसे में सभी की नजरें रायबरेली पर टिकीं हैं कि सोनिया गांधी के बाद अब कांग्रेस के गढ़ की कमान कौन संभालेगा? वहीं बीजेपी ने भी रायबरेली से अभी तक कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।
पांचवे चरण में होंगे चुनाव
बता दें कि अमेठी और रायबरेली में 20 मई को पांचवे चरण में मतदान होना है, जिसके लिए 3 मई को नामांकन दाखिल किया जाएगा। इस लिहाज से नामांकन दाखिल करने में 1 महीना शेष है। लेकिन अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस का किला बचाने के लिए चुनावी मैदान में कौन उतरेगा? इसपर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
3 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
4 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
6 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines