हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली का कहर, अब तक 25 लोगों की हुई मौत

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से अब तक करीब 25 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले करीब 24 घंटे में 12 लोगों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुई है। इनमें सबसे ज्यादा मौत प्रयागराज में 4 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
यूपी में आकाशीय बिजली गिरने से 25 लोगों की मौत

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से अब तक करीब 25 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले करीब 24 घंटे में 12 लोगों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुई है। इनमें सबसे ज्यादा प्रयागराज में 4 लोगों की मौत हुई है। जौनपुर में 3, गोरखपुर और ललितपुर में 2-2 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा रविवार को बरेली में तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई।

एक परिवार के चार लोगों की मौत

बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात प्रयागराज के तहसील सोनवर्षा के हल्लाबोर गांव में तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली एक घर पर गिर गई। इस दौरान घर में छप्पर के नीचे सो रहे लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। प्रयागराज अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनीता सिंह के मुताबिक, आकाशीय बिजली में झुलसने के कारण विरेंद्र, उनकी पत्नी पार्वती, बेटी राधा और करिश्मा की मौत हो गई। पुलिस ने चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बरेली में 3 लोगों की मौत

वहीं, बरेली जिले में रविवार सुबह तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मीरगंज तहसील क्षेत्र में 56 साल के किसान मंगली पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी तरह सदर तहसील में दुर्गा प्रसाद और बहेड़ी में फरदीन अंसारी की बिजली गिरने से जान चली गई। इसके अलावा दो मजदूर घायल हुए हैं। वहीं आंधी से जिलेभर में सैकड़ों पेड़ गिरे हैं। बिजली के खंभे गिरने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तेज बारिश और आकाशीय बिजली ने बरेली के लोग डरे और सहमे हुए हैं।

विज्ञापन

संभल में युवती की मौत

वहीं सम्भल के गुन्नौर तहसील क्षेत्र में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

खेत में काम कर रहे 2 लोगों की मौत

प्रदेश के बिजनौर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से खेत पर काम कर रहे दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola