UP Weather Update: 16 मई को दिल्ली समेत एनसीआर में भी GRAP का स्टेज-1 लागू कर दिया गया है। पिछले दो दिनों से नोएडा में भी हवा में सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि हवा में धूल घुली हुई थी। यूपी में दिन के समय अभी काफी गर्मी का एहसास हो रहा है, लेकिन जल्द ही राज्य का मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज के साथ कई दिनों का मौसम अपडेट दिया है। आज 20 जिलों में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
आज किन जिलों के लिए अलर्ट जारी?
मौसम विभाग ने आज बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, बंदौली, संत रविदास नगर, जौनपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में लू चलने की संभावना जताई है। वहीं, रात में जिन जिलों में ज्यादा गर्मी पड़ेगी उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, फरुखाबाद, कत्रौज और कानपुर देहात का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें: ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए रामभद्राचार्य महाराज, सीएम योगी बोले- यह राष्ट्रधर्म का सम्मान
किन जिलों में मौसम लेगा करवट?
कई जिले ऐसे भी हैं, जहां पर बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने बहराइच, सखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर के पास के क्षेत्रों में मेघगर्जन और आसमानी बिजली चमकने की संभावना जताई है।
18 मई से चलेंगी तेज हवाएं
18 मई को देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर के आसपास के क्षेत्रों में झोंकेदार हवाएं (हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने की संभावना है। वहीं, 20 मई के बाद राज्य में बारिश दर्ज की जा सकती है, जिससे AQI में भी सुधार होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: Mau News: छुट्टी पर घर आए जवान को लाठी-डंडों से पीटा, मिजोरम बर्मा बॉर्डर पर था तैनात
संबंधित खबरें
4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 hr agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
15 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
16 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines