यूपी के 15 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, मौसम विभाग ने दिया 24 अप्रैल तक का अपडेट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश के बाद तापमान में कमी देखने को मिली थी, लेकिन एक बार फिर से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 3 दिनों का अपडेट दिया है, जिसमें कहीं पर भी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है।

UP Weather Update
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में आज से मौसम पूरी तरह से बदलने वाला है। अब राज्य में बारिश का सिलसिला थम गया है, जिसके बाद राज्यवासियों को तेज धूप और गर्म हवाओं के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई है। दरअसल, मौसम विभाग ने 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक राज्य के कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद तापमान में जो कमी देखने को मिली थी, लू चलने के बाद इसमें फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जानिए आज किन जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है?

आज किन जिलों में चलेगी लू?

उत्तर प्रदेश के में पिछले कई दिनों से बारिश देखने को मिली, लेकिन आज से राज्य में मौसम फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों के लिए लू चलने का अलर्ट जारी किया है। आज जिन 15 जिलों में लू चलेगी, उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने 22 अप्रैल के अलावा, 23 अप्रैल और 24 अप्रैल के लिए भी लू का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में लू का प्रकोप देखने को मिलेगा, उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, मिर्जापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जहीरपुर, महोबा और झांसी के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

बीते दिन कितना रहा तापमान?

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, नजीबाबाद में 35 डिग्री सेल्सियस, मेरठ में 37 डिग्री सेल्सियस, मुरादाबाद में 38.4, बुलन्दशहर में 35 डिग्री सेल्सियस, अलीगढ़ में 37 डिग्री सेल्सियस, आगरा में 40.6 डिग्री सेल्सियस, बरेली में 36.9 डिग्री सेल्सियस, शाहजहांपुर में 36 डिग्री सेल्सियस, हरदोई में 37 अधिकतम तापमान, झांसी मेें 42.2 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 41.9 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ में 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ