यूपी में आंधी-तूफान... छाएंगे घने बादल, 50 से ज्यादा जिलों में IMD का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। बारिश और तेज हवाओं के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने ऐसा ही मौसम आज भी रहने की संभावना जताई है। 4 मई के लिए 50 से ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

UP Weather Update

देशभर में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। पिछले दो दिनों में कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी देखने को मिली है, जिसके बाद तापमान में तेजी से गिरावट आई है। अभी भी हल्की हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम में ठंडक बनी हुई है। कुछ दिन पहले तक जो सूरज आंखें दिखाता था, अब वह दिन में बादलों के पीछे छुपा-छुपा सा नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी मौसम में नर्मी देखने को मिलेगी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश और आंधी जैसे हालात देखने को मिल सकते हैं। साथ ही कई जिलों में बिजली की कड़कड़ाहट देखने को मिलेगी। जानिए आज किन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है?

किन जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने आज कई जिलों के लिए बादलों की आवाजाही और बिजली की चमक की संभावना जताई है। जिन जिलों में मौसम बिगड़ सकता है, उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कत्रौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ का नाम शामिल है।

इसके अलावा, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। वहीं, इन जिलों में झोंकेदार हवाएं (रफ्तार 40-50 झोंकों के साथ 60 किमी/घंटा) चलने की भी संभावना जताई गई है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में इस पूरे हफ्ते आंधी और बारिश के बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। वहीं, आने वाले 3 से 4 दिनों तक अलग-अलग क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले 4 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 स 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ