हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

यूपी के बड़े शहर में बदला जुमे की नमाज का वक्त, होली पर नजर आई गंगा-जमुनी तहजीब

UP News: उत्तर प्रदेश में होली के मौके पर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली है। होली को देखते हुए मुरादाबाद शहर में जुमे की नमाज का वक्त बदल दिया गया है। शहर की जामा मस्जिद में नमाज अदा करने वाले नया समय देख लें।

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों होली और जुमे की नमाज को लेकर वाद-विवाद देखने को मिल रहा है। इस सब के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। यूपी के मुरादाबाद शहर में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की गई। होली जुमा के दिन पड़ रही है, जिसको देखते हुए शहर की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के टाइम में फेरबदल किया गया है। पहले जो नमाज दोपहर 1 बजे होनी थी, उसको अब 2:30 बजे अदा किया जाएगा। इसके अलावा, इमाम ने शहर वालों से होली के दिन अपने इलाकों की नजदीकी मस्जिदों में ही नमाज पढ़ने की अपील की है।

मुरादाबाद में भाई चारे की मिसाल

मुस्लिम समुदाय के लिए मार्च का महीना खास है, क्योंकि यह रमजान का महीना है। वहीं, हिंदू समुदाय के लिए भी इस महीने में होली जैसा बड़ा त्योहार है। 14 मार्च को होली जुमा के दिन है। दोनों समुदाय की धार्मिक भावनाएं इस दिन से जुड़ी हैं। इसी बीच यूपी के मुरादाबाद शहर में भाईचारे का संदेश दिया गया। होली पर लोग जश्न मना रहे होंगे, इसको देखते हुए शहर ए इमाम सैयद मासूम अली आजाद ने सभी मुस्लिम लोगों को उनके आसपास की मस्जिदों में ही नमाज पढ़ने की सलाह दी है, ताकि होली पर माहौल खराब न हो।

ये भी पढ़ें: BJP नेता की जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या…Gulfaam Yadav कौन? मुलायम सिंह यादव के खिलाफ लड़ा था चुनाव

विज्ञापन

संभल में नमाज पर विवाद

कुछ दिन से उत्तर प्रदेश के संभल में होली और जुमे की नमाज को लेकर विवाद चल रहा है। यह सारा विवाद संभल के CO अनुज चौधरी के बयान पर हुआ। उन्होंने होली और जुमे की नमाज को लेकर कहा था कि साल में 52 जुमें आते हैं, जबकि होली केवल एक बार आती है। अगर किसी मुसलमान को लगता है कि होली के रंगों से उनकी आस्था को ठेस पहुंचती है, तो उनको इस दिन घर के अंदर ही रहना चाहिए।

सीएम का बयान

इस मामले पर यूपी के सीएम आदित्यनाथ का बयान भी सामने आया। उन्होंने CO के बयान पर कहा कि कहा कि होली के मौके पर एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। जुमे की नमाज हर शुक्रवार को होती है और होली साल में एक बार आती है, अनुज चौधरी ने भी यही कहा था और प्यार से समझाया। वह पहलवान है, तो पहलवान की तरह ही बोलेगा, लेकिन यह सच है, जिसे लोगों को स्वीकार करना चाहिए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: लखनऊ को 32 हजार करोड़ रुपये की सौगात, डिफेंस कॉरिडोर-फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट पर चल रहा काम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola