(राहुल सिंह)
मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के कस्बे में मुस्लिम समाज के लोगों में आतंकवाद के खिलाफ रोष देखने को मिला। रात में हजारों की संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा और मोमबत्तियां लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी प्रदर्शनकारियों के बाजुओं पर काली पट्टी बंधी हुई थीं और हाथों में मोमबत्तियां थी। इन लोगों ने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पहलगाम में निर्दोष और निहत्थे लोगों को धर्म पूछकर मारा गया, जो कि मानवता के खिलाफ है।
काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर के लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। देशभर में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, मुस्लिम समुदाय के लोग भी विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरे हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मऊ में भी आतंकी हमले के विरोध में लोग सड़कों पर उतरे। यह प्रदर्शनकारी मुस्लिम समुदाय के थे, जिन्होंने बाजुओं में काली पट्टी बांध रखी थी और हाथों में मोमबत्तियां लिए हुए सड़कों पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही लोगों ने सरकार से इस हमले का बदला लेने की मांग की।
ये भी पढ़ें: झेलम का कहर बर्दाश्त नहीं कर पाएगा पाकिस्तान, पानी बढ़ने से POK से पंजाब प्रांत तक बढ़ी टेंशन
गुस्से में हैं लोग
इस दौरान अफरोज आलम (जनता) इस पर कहते हैं कि ‘हम सिर्फ बदला चाहते हैं। मोदी और योगी, उन्हें नहीं छोड़ेंगे। पूरे हिंदुस्तान के आवाम गुस्से में हैं। अब वक्त आ गया है कि इन नापाक हरकतों का जवाब दिया जाए।’ इसके अलावा, गुरुग्राम में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार (25 अप्रैल) को नमाज के बाद काली पट्टी बांधकर सड़कों पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए। आपको बता दें कि देशभर में अलग-अलग मुस्लिम संगठन लगातार इस हमले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: शाहिद अफरीदी के विवादित बयान से खौल जाएगा हर भारतीय का खून, पहलगाम हमले पर मांगा सबूत
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
9 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
14 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
14 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
15 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
16 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines