Expressways in UP: उत्तर प्रदेश में विकास के लिए कई बड़ी सड़क परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। कानपुर रिंग रोड (93 किमी, 6 लेन) और लखनऊ रिंग रोड (104 किमी, 4 लेन) का निर्माण कार्य तेजी से जारी है, जिससे यातायात सुगम होगा और शहरों में भीड़भाड़ कम होगी। वहीं, नोएडा-कानपुर एक्सप्रेसवे (380 किमी, 6 लेन) का डीपीआर तैयार हो चुका है, जल्द ही इसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम शुरू होगा। इन परियोजनाओं से उत्तर प्रदेश में कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे आर्थिक विकास को रफ्तार मिलेगी और सफर का समय भी बचेगा।
तीन परियोजनाएं कौन सी?
कानपुर रिंग रोड (NHAI)लंबाई, 93 किमी, 6 लेन, निर्माणाधीन।
लखनऊ रिंग रोड (NHAI) लंबाई, 104 किमी, 4 लेन , निर्माणाधीन।
नोएडा-कानपुर एक्सप्रेसवे (NHAI) लंबाई, 380 किमी, 6 लेन-डीपीआर तैयार, जमीन अधिग्रहण का काम शुरू होगा।
ये भी पढ़ें: Yamuna Expressway इंटरचेंज से यात्रा होगी सुगम, इन शहरों को होगा फायदा
1- कानपुर रिंग रोड
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बन रहे रिंग रोड की लंबाई 93 किमी है, जो 6 लेन का रहेगा। अभी इसके निर्माण का काम चल रहा है। इस रिंग रोड को 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बनने से मध्य प्रदेश यानी सागर, हमीरपुर और महोबा की तरफ आने वाली गाड़ियां अब नौबस्ता के बजाय महाराजपुर की तरफ से इलाहाबाद जा सकेंगी। दूसरी तरफ उन्नाव के बदरका से उजेती तक के पार्ट से सीधे लखनऊ के लिए निकला जाएगा। जिससे गंगा पुल पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिल जाएगा।
किन गांवों को फायदा?
इस रिंग रोड के बनने से रास्तपुर, फत्तेपुर निहुटा, टिकरी, हृदयपुर प्रतापपुर, बाराखेड़ा, सिंहपुर दिवनी, रंजीतपुर, टोडरपुर, प्रतापपुर खास, ढिकिया, बाघपुर, अन्ने, चकरतनपुर, भाऊपुर, खरगपुर बिठूर, चकटोडरपुर, दूल, भूल, नकटू, भीसीजर गांव, भौंती प्रतापपुर, सुजानपुर, बसौसी, निहुटा, खरगपुर, टिकरा कानपुर, रौकेपुर, सुरार, धरमंगदपुर, कटरा घनश्याम, बघवट, मलिकपुर, मकरंदपुर, मकरंदपुर बंथा और भिसार के अलावा भी दर्जनों गांवों को सीधा फायदा मिलेगा।
2- लखनऊ रिंग रोड
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बन रहे रिंग रोड की लंबाई 104 किमी है, जो 4 लेन का होगा। अभी इसके निर्माण का काम चल रहा है। जल्दी ही लखनऊ में इस आउटर रिंग रोड को बनाने का उद्देश्य जाम की समस्या को कम करना है। इससे अयोध्या, सीतापुर, बाराबंकी, हरदोई कानपुर, रायबरेली जैसे जिलों से लखनऊ का सफर आसान होगा।
मास्टर प्लान 2031 के चलते इस प्रोजेक्ट में कई बदलाव किए जाएंगे। जिसमें लखनऊ के ज्यादातर थोक बाजारों को आउटर रिंग रोड के किनारे लाया जाएगा। यहां पर कई नए बस स्टेशन बनाए जाएंगे। साथ ही नई आवासीय कॉलोनी और कमर्शियल हब भी विकसित किए जाएंगे।
3- नोएडा-कानपुर एक्सप्रेसवे
नोएडा-कानपुर एक्सप्रेसवे की लंबाई लंबाई 380 किमी रहेगी, जो 6 लेन का होगा। इसके लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम भी शुरू किया जाएगा। 380 किलोमीटर लंबा यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश के 9 जिलों को जोड़ने का काम करेगा। इसके शुरू होने से नोएडा से कानपुर की दूरी घटकर केवल साढ़े 3 घंटे रह जाएगी।
किन जिलों को क्या फायदा?
इससे हापुड़, बुलंदरशहर, अलीगढ़, कासगंज, फरूखाबाद, कन्नौज और उन्नाव जिलों को सीधा फायदा होगा। इसके निर्माण से नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़ और कानपुर राजमार्ग पर रियल स्टेट बढ़ जाएगा। इसके अलावा, आने वाले समय में दिल्ली के क्षेत्र में प्रमुख बुनियादी आवासीय सुविधाएं, अस्पताल और मॉल विकसित किए जा सकते हैं।
कानपुर-गाजियाबाद-नोएडा एक्सप्रेसवे का उत्तरी हिस्सा एनएच-9 (गाजियाबाद-हापुड़ हाईवे) से कनेक्ट किया जाएगा। वहीं, दक्षिणी हिस्सा 62.3 किलोमीटर लंबे कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के साथ जोड़ा जाएगा। यह गाजियाबाद में मेरठ एक्सप्रेसवे को हापुड़ से कनेक्ट करने का काम भी करेगा। जनता इस एक्सप्रेसवे पर साल 2026 तक सफर कर सकेगी।
ये भी पढ़ें: अब बिजनौर से ही होकर गुजरेगा Ganga Expressway, मुख्यमंत्री योगी का बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
8 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
11 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
16 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
18 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
18 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines