उत्तर प्रदेश सरकार ने गांव की सूरत बदलने के लिए मॉडल गांव की शुरुआत की गई है। इसमें 772 ग्राम पंचायतों के 1,147 गांवों को शामिल किया गया है। जिसके लिए अयोध्या के तारुन ब्लॉक के महान मऊ गांव से अभियान शुरू किया गया है। इसकी जानकारी गवर्नमेंट ऑफ यूपी के एक्स हैंडल पर दी गई है। जिसमें बताया गया कि ODF के जिला को-ऑर्डिनेटर दीपक कुमार के मुताबिक, अभी जिले के 78 पंचायतों का वैरीफिकेशन कर मॉडल गांवों के तौर पर विकसित किया जाएगा, जिसके लिए गांवों के प्रधानों ने एक लिस्ट तैयार की है।
काम हुआ शुरू
मार्क किए गए गांवों की प्रशासन के स्तर पर इसकी जांच की जा रही है। दीपक कुमार ने जानकारी दी कि महान मऊ में साफ-सफाई का काम किया जा रहा है। इसके दूसरे काम मॉडल गांव के हिसाब से ही किए जाएंगे। जल्द ही इन गांवों की पूरी सूरत बदल दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर बनेंगे दो नए अंडरपास, जानें किस-किस इलाके का ट्रैफिक होगा खत्म?
मॉडल गांव क्या?
किसी भी गांव को मॉडल गांव बनाने के लिए कई खास चीजें होती हैं। जिसमें सतत विकास, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण और नागरिकों की भागीदारी बहुत जरूरी होती है। जिन गांवों में खुले में शौच से मुक्ति, स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल, गांव के सभी घरों में शौचालय, गोबर के संग्रह के लिए कंपोस्ट गड्ढे, कूड़े के संग्रह के लिए गीले व सूखे कूड़ों के गड्ढे और गांव में कनेक्टिंग रोड होते हैं, वे मॉडल गांव में शामिल होते हैं।
सड़कों का चौड़ीकरण
बाराबंकी की तीन सड़कें चौड़ी करने के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। इन सड़कों को चौड़ा करने के लिए करीब 80 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। देवा से सद्दीपुर के 9 किमी लंबे मार्ग को पौने 4 मीटर की चौड़ाई से साढ़े 5 मीटर चौड़ा किया जाएगा। सड़कों को चौड़ा करने को प्रशासन से मंजूरी भी मिल गई है। इन सड़कों को चौड़ा करने के लिए 80 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। देवा से सद्दीपुर के 9 किमी लंबे मार्ग को पौने 4 मीटर की चौड़ाई से साढ़े 5 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: हवा में लटकी रहीं 90 यात्रियों की सांसें, गाजियाबाद के ऊपर चक्कर काटती रही फ्लाइट
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
5 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
9 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
10 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
10 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
11 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
15 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
19 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines