नोएडा के सेक्टर 126 थाना क्षेत्र के इलाके में रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी कार ने फुटपाथ पर बैठे मजदूरों को टक्कर मार दी। यह घटना नोएडा के सेक्टर 126 थाना क्षेत्र के सेक्टर 94 में एम3एम प्रोजेक्ट के पास हुई। इस घटना में 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कार की गति बहुत तेज थी: पीड़ित
घायलों में से एक ने बताया कि, ‘कार मेरे पैर के ऊपर से गुजरी। कार की गति बहुत तेज थी। मेरे चेहरे पर भी चोटें आईं। हम भाग नहीं पाए।’ नोएडा पुलिस ने बताया कि लेम्बोर्गिनी कार मृदुल के नाम पर पंजीकृत है और उसे दीपक चला रहा था। अजमेर निवासी चालक दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार को कब्जे में ले लिया गया है। सेक्टर-126 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
लेम्बोर्गिनी कार का ड्राइवर गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि कार बहुत तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और ड्राइवर को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कहां हुआ हादसा?
यह हादसा नोएडा सेक्टर-94 में एम3एम प्रोजेक्ट के बाहर हुई। जिस समय यह घटना हुई उस वक्त 4 मजदूर फुटपाथ पर बैठकर बातें कर रहे थे, तभी श्मशान घाट की तरफ से एक लाल रंग की लेम्बोर्गिनी कार आई। उस कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी। कार पहले डिवाइडर पर लगे एक पेड़ से टकराई। इसके बाद उसने मजदूरों को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही नाले में गिरा एक मजदूर
टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक मजदूर पास के नाले में जा गिरा। दूसरा मजदूर सड़क पर ही गिर गया। घटना के बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, दोनों मजदूरों के पैर और हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। हादसे के बाद लोग ड्राइवर की कार की तरफ दौड़ पड़े। ड्राइवर कार के अंदर डरा हुआ था। लोगों ने उसे डांटना शुरू कर दिया। लोगों ने उससे कहा कि तुम ज्यादा स्टंट सीख लिए हो। क्या तुम्हें पता है कि कितने लोग मर चुके हैं? यह सुनकर ड्राइवर और भी डर गया। लोगों ने उसे कार से बाहर निकाला और पकड़ लिया।
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
36 mins agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 hr agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 hr ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
14 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
17 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
22 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
22 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines