Uttar Pradesh News in Hindi: ललितपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ललितपुर (Lalitpur) जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी साली का गला रेतकर उसकी हत्या का प्रयास किया। इसके बाद ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। युवती की हालत गंभीर बताई है। उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं जांच में जुटी पुलिस के सामने एक चौंकाने वाली कहानी आई है।
अपनी ससुराल पहुंचा था आरोपी
घटना उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की है। यहां के जाखलौन थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती अपने परिवार के साथ रहती है। बताया गया है कि गुरुवार को आगरा जिले का रहने वाला उसका जीजा नागेंद्र घर आया था। शुक्रवार को युवती की मां और बहन खेत पर किसी काम के लिए गई थीं। इसी दौरान आरोपी ने शराब पी ली। आरोप है कि साली को घर में अकेला पाकर उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। साली ने विरोध किया तो आरोपी ने उसका गला रेत दिया।
चीखें सुनकर आए लोग तो भाग गया
युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गया। इसके बाद युवती की मां और बहन को मामले की जानकारी दी गई। घर पहुंचने के बाद उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पातल के लिए भेजा गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन युवती की हालत लगातार बिगड़ने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर किया गया है।
रेलवे ट्रैक पर मिली आरोपी की लाश
मामले में जांच में जुटी पुलिस को एक और जानकारी मिली। मध्यप्रदेश की सीमा से लटे नारायणी नदी के रेलवे पुल पर आरोपी जीजा का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने पहले युवती के साथ वारदात की। इसके बाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
8 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
11 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
11 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
12 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
14 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
16 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
17 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
18 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
19 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines