UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां ट्रेन में जीआरपी (GRP) के सिपाही ने एक शख्स को गोली मार दी। इतना ही नहीं उसे ट्रेन से फेंक दिया।
इस खूनी खेल को देख मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। अस्पताल में शख्स को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सिपाही ने भी अपने बचाव में कुछ बातें कही हैं।
ट्रेन से अपने घर जा रहा था शख्स
मामला लखीमपुर खीरी जिले के चितिहा गांव का है। मुन्नालाल तिवारी ट्रेन से अपने घर जा रहे थे। बताया गया है कि वह बहराइच जाने वाली ट्रेन में सवार थे। तभी तिकुनिया थाना क्षेत्र में जीआरपी सिपाही अमित सिंह ट्रेन में चढ़ा। यहां किसी बात को लेकर सिपाही अमित और मुन्नालाल की बहस हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। आरोप है कि सिपाही ने मुन्नालाल को गोली मार दी। गोली उनके पैर में लगी। इसके बाद उन्हें ट्रेन से फेंक दिया।
लोगों ने पुलिस को दी सूचना
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुन्नालाल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मुन्नालाल के परिवार वाले भी अस्पताल में पहुंच गए। मुन्नालाल की मौत के बाद कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि सिपाही ने उसके भाई की गोली मारकर हत्या की है।
सरकारी पिस्टल से मारी गोली
वहीं पुलिस ने घटना के बाद जीआरपी सिपाही को हिरासत में ले लिया है। सिपाही ने भी अपने बचाव में पुलिस को बयान दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिपाही ने अपनी सरकारी पिस्टल से गोली मारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही बरेली में एक टीटीई ने सेना के जवान को ट्रेन से फेंक दिया। जवान का एक पैर काटना पड़ा था। इसके बाद अभी हाल ही में एक मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को पिटाई के बाद ट्रेन से फेंक दिया था। उसकी मौत हो गई थी।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
4 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
5 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
7 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
7 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
8 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
9 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
13 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
14 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
15 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines