हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा होकर ले रहा था सेल्फी, फिर अचानक हुआ ऐसा कि कांप गई दोस्तों की रूह

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कौशांबी (Kaushambi) जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रेलवे ट्रैक के किनारे सेल्फी (Mobile Selfie) ले रहा एक युवक हाईवोल्टेज (High Voltage) करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। सूचना पर रेलवे के अधिकारियों और पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं।

क्रिकेट खेल कर लौट रहा था, सेल्फी लेने लगा

घटना कौशांबी जिले में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के गांव मंदर के पास की है। इसी गांव का रहने वाला युवक सलमान कानपुर-प्रयागराज रेलवे लाइन (डेडीकेटिड फ्रेट कॉरिडोर) को पार करके क्रिकेट खेलने के लिए गया था। बताया गया है कि लौटते समय वह रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी लेने लगा। उसने सेल्फी लेने के दौरान जैसे ही ओएचई लाइन का खंभा छुआ, वैसे ही उसे हाईवोल्टेज करंट लगा।

करंट लगते ही तेज धमाके के साथ जल उठा शरीर

हाईवोल्टेज करंट लगते ही उसका शरीर जल उठा। यह नजारा देख सलमान के दोस्तों की रूह कांप गई। उन्होंने तत्काल रेलवे अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही लाइन की बिजली काटी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सलमान को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। वहीं खंभे में करंट आने की घटना के बाद गांव वालों में आक्रोश है।

गाजियाबाद में ट्रेन से कटे पति-पत्नी समेत तीन लोग

बता दें कि इसी माह की शुरुआत में यूपी के गाजियाबाद में भी एक दर्दनाक मामला सामने आया था। यहां के मसूरी थाना क्षेत्र के कल्लूगढ़ी और डासना स्टेशन के बीच रील्स बनाते समय एक महिला समेत तीन लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। तीनों लोग रील्स बनाने में इतने मशगूल थे कि उन्हें ट्रैक पर आती हुई पद्मावत एक्सप्रेस नहीं दिखी। हादसे में मरने वालों की पहचान मुशाहिद कॉलोनी निवासी नदीम (23), उसकी पत्नी जैनब (20) और शकील (30) के रूप में हुई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें