हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

महिला कर्मचारी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में DPO गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था Video

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कौशांबी (Kaushambi) जिले में पुलिस ने 53 वर्षीय जिला प्रोविजन अधिकारी (डीपीओ) को महिला संविदा कर्मचारी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई डीपीओ राजनाथ राम के खिलाफ एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और महिला संविदाकर्मी की ओर से की गई शिकायत के बाद हुई है।

पुलिस ने वीडियो बनाने में इस्तेमाल फोन जब्त किया

कौशांबी जिले के एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि डीपीओ को अदालत में पेश किया गया। फिर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कौशांबी पुलिस ने बताया कि उन्होंने उस फोन को भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल वीडियो शूट करने के लिए किया गया था।

शेल्टर होम में काम करती है महिला संविदा कर्मी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कथित वीडियो में आरोपी पीड़िता का हाथ पकड़ने की कोशिश करता हुआ दिख रहा था। हालांकि महिला उसका विरोध करते हुए और उसे रोकते हुए दिख रही है। एसपी ने बताया कि पीड़िता प्रयागराज की रहने वाली है। कौशांबी में एक शेल्टर होम में काम करती थी, जो डीपीओ की देखरेख में आता है।

विज्ञापन

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने शुरुआत में प्रयागराज के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पीड़िता ने कौशांबी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद राजनाथ राम के खिलाफ धारा 354-ए (यौन उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न के लिए सजा) और 354-डी (पीछा करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

महिला ने लगाए थे ये गंभीर आरोप

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि अधिकारी पिछले एक साल से उसे परेशान कर रहा था। उसने आरोप लगाया कि जब भी वह विकास भवन स्थित उसके कार्यालय में जाती थी तो आरोपी उके साथ छेड़छाड़ करता था। उसने कहा कि आरोपी उसे आपत्तिजनक वीडियो भेजता था और कथित तौर पर उस पर यौन संबंध बनाने का दबाव बना रहा था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola