---विज्ञापन---

Katehari Bypoll Election Result : भाजपा उम्मीदवार को मिली जीत, अयोध्या के करीब इस सीट से हारी सपा

Katehari Bypoll Election Result Update : उत्तर प्रदेश के कटेहरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं, सपा को हार का सामना करना पड़ा है।

---विज्ञापन---

Katehari Bypoll Election Result Live Update : उत्तर प्रदेश के कटेहरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणनालगभग खत्म होने वाली है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन अंत में यह स्पष्ट हो गया कि सपा को हार का सामना करना पड़ा है। यह सीट अयोध्या के करीब है और इस पर सपा का कब्जा था लेकिन भाजपा पूरी ताकत के साथ इस सीट को हथियाने में लगी हुई थी।

इस सीट से भाजपा के धर्मराज निषाद की जीत हुई है जबकि सपा की शोभावती वर्मा को हार का सामना करना पड़ा है। अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

---विज्ञापन---

भाजपा और सपा में टक्कर

1 : 20 : सपा की शोभावती वर्मा को पीछे छोड़कर भाजपा के धर्मराज निषाद 3361 वोटों से आगे निकल गए हैं।

11: 10 बजे : भाजपा उम्मीदवार को पीछे छोड़ सपा की शोभावती वर्मा आगे निकल गई हैं। अब तक उन्हें 11523 (+ 591) वोट मिले चुके हैं। जबकि भाजपा के धर्मराज निषाद को 10 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।

---विज्ञापन---

10:20 बजे : भाजपा उम्मीदवार 6496 (+ 1154) के साथ बढ़त बनाए हुए हैं।

सपा और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं लेकिन सपा प्रत्याशी से वोटों का अंतर बहुत कम है।

---विज्ञापन---

किसके किसके बीच में है टक्कर?

अम्बेडकर नगर की कटेहरी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने कटेहरी से शोभावती वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा। शोभावती वर्मा का मुकाबला बीजेपी के धर्मराज निषाद से था। वहीं बसपा ने अमित वर्मा को टिकट दिया था।

सीट पर क्यों हो रहा उपचुनाव

इस विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के लालजी वर्मा विधायक थे। उन्हें सपा ने लोकसभा चुनाव में टिकट दिया और जीतकर सांसद बन गए। ऐसे मेंउनकी विधानसभा सीट खाली हो गई थी और अब इसी सीट पर उपचुनाव हुए हैं।

---विज्ञापन---

पिछले चुनाव में क्या हुआ था?

कांग्रेस ने निशात फातिमा को टिकट दिया था, जिन्हें 2043 वोट मिले थे। बसपा के प्रतीक पाण्डेय को 58186 वोट मिले थे जबकि सपा के लालजी वर्मा को 92808 वोट मिले थे। NDA की तरफ से यहां निषाद पार्टी का उम्मीदवार था, जिसे हार का सामना करना पड़ा था।

First published on: Nov 23, 2024 06:49 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola