UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कासगंज (Kasgunj) जिले में शनिवार रात अपनी मां के पास सो रहा तीन माह का मासूम बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। सुबह बच्चा न मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में पुलिस को मामले की सूचना दी गई है।
थाना पुलिस और फोरेंसिक टीमों ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवारवालों को अनहोनी का आशंका है। बता दें कि अगस्त में मथुरा रेलवे जंक्शन से भी एक बच्चे चोरी किया गया था। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। पुलिस ने कई दिनों की पड़ताल के बाद उसे गिरफ्तार किया था।
सुबह देखा तो घर से गायब था बच्चा
घटना कासगंज जिले की सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव कुमरौआ की है। जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाले रविंद्र की पत्नी रीता अपने तीन माह के बेटे ईशान के साथ शनिवार रात घर में सो रही थी। रविवार तड़के चार बजे जब उसकी आंख खुली तो होश उड़ गए। पहले उसे लगा कि परिवार का कोई व्यक्ति बच्चे को ले गया होगा, लेकिन सभी लोगों से पूछताछ के बाद पता चला कि बेटा कहीं नहीं है, तो घर में कोहराम मच गया।
जांच करते पुलिस अधिकारी, Video
एसपी समेत अधिकारी और फोरेंसिक टीम पहुंची
परिवारवालों ने तत्काल मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। बच्चा चोरी की सूचना पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, सीओ सहावर डीके पंत, थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम के अलावा डॉग स्क्वाड भी मौके पर पहुंच गया। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। वहीं एसपी कासगंज ने जल्द से जल्द बच्चे की बरामदगी और आरोपियों की तलाश के निर्देश दिए हैं। परिवारवालों में घटना के बाद कोहराम मच गया है।
मथुरा जंक्शन से भी इसी तरह चोरी हुआ था मासूम
बता दें कि इसी साल 26 अगस्त को मथुरा रेलवे जंक्शन के एक प्लेफॉर्म पर सोती महिला के पास से आरोपी करीब सात माह के बच्चे को चोरी करके ले गया था। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। रेलवे पुलिस और जिला क्राइम ब्रांच ने फिर बच्चे को फिरोजाबाद की एक महिला पार्षद के यहां से बरामद किया था। इसके साथ ही बच्चा चोर गिरोह का खुलासा भी किया था।
संबंधित खबरें
क्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
25 mins agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
2 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
3 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
3 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
5 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
14 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
17 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
19 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
19 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines