Karhal Bypoll Election Result: करहल में सपा का जलवा कायम, भाजपा का जादू नाकाम

Karhal Bypoll Election Result Live Update: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से विधायक थे लेकिन लोकसभा चुनाव में कन्नौज से जीत के बाद उन्होंने इस सीट को छोड़ दिया था। यादव परिवार के ही दो करीबियों के बीच इस बार मुकाबला था।

Karhal
विज्ञापन

Karhal Bypoll Election Result : उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल करहल सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, जिसमें से एक करहल सीट भी है। इस सीट को सबसे अधिक हाई प्रोफाइल सीट कहा जा सकता है। इस सीट से उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव जीते थे, वह सांसद बन गए हैं तो यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 20 नवंबर को मतदान हुए थे।

करहल विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव चुनाव जीत गए हैं। तेज प्रताप यादव को 104304 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के उम्मीदवार को 89579 वोट मिले हैं। भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्जन के लिए कई मेहनत की थी लेकिन सफलता नहीं मिली।

Advertisment

यहां पढ़ें लाइव अपडेट

12 : 40 बजे : सपा के तेज प्रताप यादव 17991 वोटों से आगे चल रहे हैं जबकि बीजेपी प्रत्याशी ने जबरदस्त टक्कर दी है ।

11.40 बजे : तेज प्रताप यादव 52020 (+ 20728) वोटों से आगे चल रहे हैं।

11: 00 बजे : करहल विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार तेज प्रताप यादव 37995 मतों से पहले नंबर पर हैं जबकि भाजपा उम्मीदवार को 21555 ( -16440) वोट मिले हैं।

विज्ञापन

10:30 बजे : करहल से सपा उम्मीदवार तेज प्रताप यादव 22011 (+ 9551) मतों के साथ आगे चल रहे हैं जबकि भाजपा उम्मीदवार अनुजेश प्रताप सिंह 12460 ( -9551) मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

करहल विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार तेजप्रताप सिंह यादव आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा करीब करीब 4500 वोटों से पीछे है।

विज्ञापन

करहल में किसने, किसे बनाया उम्मीदवार?

अखिलेश ने यादव परिवार के सदस्य तेजप्रताप सिंह यादव को अपना उम्मीदवार बनाया। भाजपा ने भी तगड़ी चाल चलते हुए अखिलेश के ही बहनोई और मुलायम सिंह यादव के दामाद अनुजेश यादव को मैदान में उतार दिया, इससे ये मुकाबला दिलचस्प हो गया था। सपा और भाजपा के बीच तगड़ी टक्कर को देखने मिल सकती है।

इससे पहले किसने-किसने दर्ज की जीत?

साल 1993 से ही यह सीट समाजवादी पार्टी के कब्जे में है। समाजवादी पार्टी के टिकट पर सोबरन यादव 2002 से लेकर साल 2017 लगातार सांसद थे। साल 2022 में इस विधानसभा सीट से अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी और लगभग 68 हजार वोटों से एसपी सिंह बघेल को मात दी थी।

विज्ञापन

संसद गए अखिलेश तो खाली हुई सीट

अखिलेश यादव साल 2024 में लोकसभा चुनाव में कन्नौज से मैदान में उतरे थे और जीत हासिल की थी। अखिलेश यादव के सांसद बनने के बाद करहल विधानसभा सीट खाली हो गई थीं, जिस पर अब विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ