UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक इरफान सोलंकी (MLA Irfan Solanki) की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। पहले से जेल में बंद विधायक के खिलाफ कानपुर पुलिस ने 3 और मामले दर्ज किए हैं। कानपुर पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर ने प्रेसकॉन्फ्रेंस में ये बातें कहीं।
इन लोगों पर लगा गैंगस्टर, सरगनाह इरफान सोलंकी
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कानपुर के ज्वाइंट सीपी एपी तिवारी ने बताया कि कानपुर के जाजमऊ थाने में इरफान सोलंकी (सपा विधायक), उनके भाई रिजवान सोलंकी, इस्राइल आटे वाला, शौकत पहलवान और मोहम्मद शरीफ के खिलाफ संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने के आरोप में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं गैंग का सरगना इरफान सोलंकी को बनाया गया है।
और पढ़िए –7 जन्मों की कसम खाकर लिए 7 फेरे, लेकिन शादी के 15 दिन बाद ही पत्नी ने किया ऐसा, पति का मिला कंकाल
और पढ़िए – गाजियाबाद लूटकांडः दोस्ती में आई दरार तो साथी के साथ ही कर दी वारदात, पुलिस ने ऐसे सुलझाया केस
इसलिए दो मुकदमे और दर्ज
कानपुर के ज्वाइंट सीपी ने बताया कि इसके अलावा जमीन हड़पने का दूसरा मामला भी जाजमऊ थाने में दर्ज है। जबकि तीसरा मामला ग्वालटोली थाने में पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने और उनके आधिकारिक कार्य में बाधा डालने को लेकर दर्ज किया गया था। इस मामले में इरफान सोलंकी के अन्य साथी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
कानपुर से महाराजगंज जेल किया शिफ्ट
बता दें कि सपा विधायक इरफान सोलंकी ने अपने भाई के साथ कानपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में सरेंडर किया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। जेल में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उनसे मुलाकात की थी, जिसके बाद उसी दिन इरफान सोलंकी को कानपुर से महाराज जेल शिफ्ट कर दिया गया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 hr agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
2 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
3 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
4 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
5 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
6 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
7 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
19 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
19 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines