हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sisamau Bypoll Result : इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी की जीत, लाख कोशिशों के बाद भी नहीं जीत पाई बीजेपी!

Sisamau Bypoll Result Live Update : कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से इरफ़ान सोलंकी विधायक थे लेकिन उन्हें सात साल की सजा मिलने के बाद उनकी सदस्यता रद्द हुई थी। 28 सालों से यहां बीजेपी नहीं जीत पाई है। यहां पढ़ें पल-पल का लाइव अपडेट…

विज्ञापन
सीसामाऊ में किसे मिलेगी जीत?

Sisamau Bypoll Result Live Update : उत्तर प्रदेश के कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती लगभग पूरी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए। 9 में 8 सीटों के विधायक प्रमोट होकर सांसद बन गए हैं। विधायकों के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी लेकिन कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट का मामला थोड़ा अलग है। यह सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ रही है। इस चुनाव में सपा और भाजपा पूरी ताकत से मैदान में उतरी थी लेकिन जीत नहीं पाई। इरफान सोलंकी की सदस्यता रद्द हुई थी, इसके बाद उनकी पत्नी को उम्मीदवार बनाया गया था। अब नसीम सोलंकी की जीत हो गई है।  हालांकि आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है।

लेटेस्ट अपडेट

 सपा और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन नसीम सोलंकी अभी भी आगे चल रही हैं।

नसीम सोलंकी को अब तक 46011 वोट मिले हैं। वो भाजपा प्रत्याशी से 30694 वोटों से आगे चल रही हैं।

विज्ञापन

नसीम सोलंकी 14 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं।

सीसामऊ विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार नसीम सोलंकी आगे चल रही हैं। नसीम सोलंकी भाजपा उम्मीदवार से 14847 वोट से आगे चल रही हैं।

विज्ञापन

कौन-कौन है मैदान में?

सीसामऊ विधानसभा सीट से सपा ने नसीम सोलंकी को उम्मीदवार बनाया। नसीम इरफान सोलंकी की पत्नी हैं। वहीं भाजपा ने बीजेपी के उम्मीदवार सुरेश अवस्थी को टिकट दिया और बसपा की तरफ से वीरेंद्र कुमार टिकट मिला था। सीसामऊ सीट एक हॉटसीट है और यहां चुनाव के दिन जमकर बवाल हुआ था।

क्यों करवाया गया उपचुनाव?

समाजवादी पार्टी ने 2022 में इरफान सोलंकी को टिकट दिया था, इरफां सोलंकी जीत भी गए थे लेकिन एक महिला के घर में आगजनी करने के मामले में दोषी ठहराकर सात साल सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद उनकी सदस्यता रद्द हो गई थी। अंतिम वक्त तक इरफान अपनी सदस्यता बचाने के लिए हाईकोर्ट से उम्मीद लगाये बैठे रहे लेकिन कोर्ट ने सदस्यता बहाली से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन

साल 2012, 2017 और 2022 में इरफान सोलंकी ने इस विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। पिछले 28 सालों से इस सीट पर भाजपा नहीं जीत पाई है। आखिरी बार 1996 में भाजपा के प्रत्याशी राकेश सोनकर जीते थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola