Kanpur Policemen told to rape victim- don’t file rape case defamed in society: उत्तर प्रदेश के कानपुर में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां मेला देखने गई नाबालिग लड़की को दो लड़के रास्ते से उठा ले गए और एक प्लांट में ले जाकर उसके साथ गैंग रेप किया। इसके बाद वे बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए, जब मां और पिता ने लड़की को ढूंढते हुए इस हालत में देखा तो, उसे रिपोर्ट करने के लिए पुलिस स्टेशन लेकर गए। मामले को लेकर लड़की और उसकी मां का आरोप है कि पुलिस ने थाने में छेड़छाड़ की एफआईआर यह समझकर दर्ज की, कि अगर रेप के बारे में बताओगी तो बदनामी होगी, उसके बाद कोई तुमसे शादी नहीं करेगा।
मेला देखने गई थी बच्ची
ये घटना कानपुर के सचेंडी इलाके की है। हालांकि, जब यह मामला मीडिया ने जिले के अधिकारियों को बताया तो उन्होंने दावा किया कि लड़की के परिवार ने सबसे पहले छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और अब रिपोर्ट आते ही बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, सचेंडी इलाके के रहने वाले एक शख्स की 15 साल की नाबालिग बेटी अपने दो भाइयों के साथ गुरुवार को रावण मेला देखने गई थी। इस इलाके में दशहरे के त्योहार पर कई दिनों तक यह मेला लगता है। लड़की की मां की मेले में चप्पल की दुकान थी। रात में मेला खत्म होने पर किशोरी अपने भाई के साथ घर लौट रही थी।
यह भी पढ़ें- UP Crime News: चार का पहाड़ा नहीं सुना पाई बच्ची तो टीचर बना जल्लाद, बाल पकड़े और घसीट-घसीट कर पीटा
रेप के बारे में बताओगी तो, बदनामी होगी
लड़की का आरोप है कि अचानक पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो युवक उसके पास आए और मुझे जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद वे मुझे प्लांट में ले गए, जहां दोनों ने मुझे धमकाया और मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान मेरे शरीर से खून बहने लगा और दोनों लड़के मुझे इसी हालत में गाड़ी में छोड़ गए। लड़की ने बताया कि तभी इलाके के अंकल मुझे दिखे और मेरी मां भी वहां मुझे ढूंढ रही थीं। इस मामले को लेकर लड़की और उसकी मां का आरोप है कि हम थाने गए तो इंस्पेक्टर ने कहा कि अभी छेड़छाड़ की रिपोर्ट दिखाओ, रेप के बारे में किसी को मत बताना, नहीं तो बदनामी होगी, फिर कोई तुमसे शादी नहीं करेगा और इन लोगों को 3 महीने बाद रिहा कर दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने मेरी बलात्कार की रिपोर्ट नहीं दर्ज की और सिर्फ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की।
इसके बाद शुक्रवार सुबह भी जब मां-बेटी दोबारा पुलिस के पास पहुंचीं तो उन्होंने कहा कि अगर मेरे साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई तो पुलिस उन्हें समझाएगी कि हमने दोनों लड़कों को पकड़ लिया है, तुम दुष्कर्म के बारे में किसी को मत बताना, मेडिकल होने दीजिए, अभी आपके साथ छेड़छाड़ की रिपोर्ट आई है। मेडिकल होने के बाद हम इसमें और धाराएं जोड़ देंगे।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
1 hr agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
6 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
6 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
10 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
11 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines