Irfan Solanki: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक इरफान सोलंकी (MLA Irfan Solanki) को बुधवार को कानपुर कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद कोर्ट ने निकलते समय मीडिया कर्मियों ने उन्हें घेर लिया।
इस दौरान एक पुलिस अधिकारी ने विधायक को गर्दन पकड़ कर धक्का दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।
महाराजगंज जेल से कानपुर कोर्ट लाया गया
जानकारी के मुताबिक बुधवार को कानपुर की जाजमऊ सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी की कानपुर कोर्ट में पेशी हुई। भारी पुलिस अभिरक्षा में उन्हें महाराजगंज जेल से कानपुर लाया गया था। कोर्ट में पेशी के बाद जब विधायक इरफान सोलंकी बाहर निकले तो मीडिया कर्मियों ने उन्हें घेर लिया। कोर्ट में भी भारी संख्या फोर्स थी।
मीडिया कर्मियों ने विधायक को घेरा
इसी दौरान मीडिया कर्मियों ने विधायक से बात करने के लिए घेर लिया। तभी उनकी सुरक्षा में लगे पुलिस अघिकारी सक्रिय हो गए। एक दरोगा ने कथित तौर पर उनकी गर्दन पकड़ ली। इसके बाद विधायक पुलिस पर भड़क गए। फिर पुलिस कर्मियों ने उन्हें वैन में बैठा दिया और लेकर रवाना हो गए।
जाते-जाते ये बोले विधायक
इस दौरान एक मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि कलम भी इनकी, पेपर भी इनका, अदालत सबकी है, मैं पहले भी बेगुनाह था, आज भी बेगुनाह हूं, इंशाल्लाह अदालत मुझे बेगुनाह साबित करेगी। जानकारी के मुताबिक तीन मामलों में कोर्ट ने उन्हें 14 दिन और एक माह की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।
सपा विधायक पर लगे हैं ये आरोप
बता दें कि कानपुर से सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ पुलिस ने कई गंभीर मुकदमे दर्ज किए हैं। सबसे पहले उन्हें एक संपत्ति पर कब्जा करने के लिए महिला के घर में आग लगाने के आरोप में नामजद किया गया। इसके बाद वह फरार हो गए। फरारी के दौरान फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा करने का भी आरोप है।
कानपुर कमिश्नरेट में किया था सरेंडर
इसके बाद उन्होंने कानपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अपने भाई के साथ सरेंडर किया था। पुलिस ने उनके खिलाफ गैंगस्टर समेत तीन और मुकदमे दर्ज किए। पहले उन्हें कानपुर जेल में रखा गया था। फिलहाल शासन के आदेश में उन्हें महाराजगंज जेल में रखा गया है। महाराजगंज जेल से ही उन्हें आज कानपुर कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
2 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
5 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
11 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
12 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
12 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines