UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले में उस वक्त कौतुहल का माहौल हो गया, जब लोगों ने एक दुर्लभ प्रजाति का हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध (Rare Himalayan Griffon Vulture) पकड़ लिया। हालांकि सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने इस गिद्ध को अपने कब्जे में लिया है। लोगों द्वारा पकड़ गए गिद्ध का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
कुछ साल पहले भी दिखा था
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मामला कानपुर के कर्नलगंज स्थि ईदगाह कब्रिस्तान का है। विशेषज्ञों के अनुसार, ‘6-फीट’ से अधिक लंबे पंखों वाला ग्रिफॉन गिद्ध हिमालय में पाई जाने वाली सबसे बड़ी पक्षी प्रजातियों में से एक है।
भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीण कासवान ने पिछले साल एक दुर्लभ पक्षी का पुनर्वास करते हुए अपने एक ट्वीट में कहा था कि हिमालयी ग्रिफॉन गिद्ध अब लगभग खतरे में हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1612276708383797248
40-45 साल होती है औसत उम्र
उन्होंने बताया था कि एक हिमालयी ग्रिफॉन गिद्ध उप-वयस्क प्रवासी होते हैं। वयस्क अधिक ऊंचाई पर रहते हैं। वे कम से कम 40-45 वर्ष की आयु तक जीवित रह सकते हैं। उनके बड़े पंख इन गिद्धों को जमीन पर शवों की तलाश के लिए आसमान में ऊंची उड़ान भरने में मदद करते हैं। यह भी कहा जाता है कि गिद्ध शवों को खाकर बीमारियों को मनुष्यों में फैलने से रोकते हैं।
लोगों ने गोद में लेकर बनाए वीडियो
एजेंसी के मुताबिक कानपुर ईदगाह के स्थानीय लोग दुर्लभ प्रजाति के इस गिद्ध के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं, क्योंकि वह किसी कारण से अस्वस्थ है। इतना ही नहीं लोगों ने उसे अपनी गोद में भी उठा लिया। विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दियों में तराई और आसपास के क्षेत्रों में हिमालयी ग्रिफॉन गिद्ध देखे जाते हैं।
पुलिस के सामने वन विभाग को सौंपा
कानपुर के एक स्थानीय मो. सफीक ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से गिद्ध इलाके में थे। काफी प्रयासों के बाद भी वह हाथ नहीं आया। जब वह पेड़ों की उंचाई से नीचे आया तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। सफीक ने बताया कि हमने पुलिस की मौजूदगी में गिद्ध को वन विभाग को सौंप दिया है।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
4 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
8 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
8 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
14 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
21 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
22 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines