---विज्ञापन---

कानपुर में साइकिल पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, तीन मजदूर जिंदा जले, अब DM ने दिया ये आदेश

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिला स्थित फजलगंज इलाके में साइकिल पार्ट्स बनाने वाली एक फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। इसमें तीन मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया […]

---विज्ञापन---

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिला स्थित फजलगंज इलाके में साइकिल पार्ट्स बनाने वाली एक फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। इसमें तीन मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

आग में फंसे थे नौ मजदूर, सभी को निकाला

कानपुर पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे हुई। इस समय फैक्ट्री में करीब एक दर्जन से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि नौ कर्मचारी फंस गए थे। उनमें से तीन की लाला लाजपत राय अस्पताल में मौत हो गई। जबकि छह लोगों का इलाज चल रहा है।

---विज्ञापन---

मरने वालों की हुई पहचान

पुलिस ने बताया कि मरने वालों की पहचान उन्नाव के बड़ा सगवार निवासी जय प्रकाश सिंह (50), सचेंडी निवासी नरेंद्र उर्फ बिन्नू (40) और शिवराजपुर के छतरपुर निवासी प्रदीप उर्फ राजू गौतम (28) के रूप में हुई है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में दमकल की छह गाड़ियां लग गईं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट-सर्किट की बात कही जा रही है। फायर ब्रिगेड के सूत्रों के मुताबिक जांच के बाद ही सटीक कारण का पता लगाया जा सकता है।

---विज्ञापन---

जिलाधिकारी ने दिए जांच के निर्देश

घटना के बाद जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी अय्यर ने अधिकारियों को घटना की गंभीरता से जांच करने के लिए निर्देश दिए हैं। आदेश के बाद पुलिस और प्रशासन की एक टीम कारखाने पहुंची। जहां पर जले हुए अवशेषों से साक्ष्य इकट्ठे किए गए हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश सहारनपुर जिले में भी स्टार पेपर मिल में भीषण आग लगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अग्निकांड में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। जबकि तीन मददूर लापता हो गए थे। पेपर मिल में आग इतनी भीषण थी कि कई किमी दूर से धुंआ देखा जा सकता था।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 16, 2022 06:14 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola