UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कन्नौज जिले में खाई में बस गिरने से तीन लोगों की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि कानपुर (Kanpur) में एक और दर्दनाक हादसा हो गया। यहां भी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और डीसीएम की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
कोहरे के कारण ट्रक में घुसी स्लीपर बस
जानकारी के मुताबिक हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह हुआ। बताया गया है कि एक निजी स्लीपर बस और एक्सप्रेसवे पर खड़े आलू से लदे डीसीएम ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
राजकोट से लखीमपुर खीरी जा रही थी बस
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस गुजरात के राजकोट से यूपी के लखीमपुर खीरी की ओर जा रही थी। हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी, एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है।
कोहरे के कारण सड़क पर दृश्यता काफी कम थी, जिसके कारण औरास टोल प्लाजा के पास माइलस्टोन 268 पर हादसा हो गया।
तीन पुरुष और एक महिला की मौत
हादसे में तीन पुरुष और एक महिला की जान गई है। हादसे में घायल हुए 10 लोगों में से नौ लोगों को इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जबकि एक अन्य को उन्नाव जिला अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
10 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
15 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
16 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
16 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
17 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines