Kanpur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले के रहने वाले मशहूर जादूगर ओपी शर्मा (OP Sharma) का किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया है। उन्होंने शनिवार (15 अक्टूबर) को कानपुर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। परिवार में उनके तीन बेटे प्रेम प्रकाश शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा और पंकज प्रकाश शर्मा, बेटी रेणु और पत्नी मीनाक्षी शर्मा हैं।
भूत बंगले में रहते थे OP Sharma
जादूगर ओपी शर्मा कानपुर के बर्रा स्थित भूत बंगले में रहते थे। उन्होंने मायाजाल के खेल (जादू) में अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान कायम की। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओपी शर्मा ने अपने पूरे करियर में 34,000 से अधिक मैजिक शो किए। समाजवादी पार्टी ने उनकी लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2002 में उन्हें गोविंद नगर विधानसभा से चुनाव का टिकट भी दिया था। हालांकि 2019 में वह भाजपा में शामिल हो गए।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1581556317239451648
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जताया दुख
ओपी शर्मा के निधन से भारत में ‘जादू’ के एक अध्याय का सफर हमेशा के लिए खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनके निधन पर शोक और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने करके ट्वीट लिखा, ‘कई दशकों से जादू के स्टेज के वन मैन शो, विश्व प्रसिद्ध जादूगर कानपुर निवासी श्री ओपी शर्मा जी के निधन की दु:खद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को अपार दु:ख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति’
https://twitter.com/kpmaurya1/status/1581528478519738368
शो की टीम में होते थे कई लोग
जानकारी के मुताबिक जादूगर ओपी शर्मा जब भी किसी शहर में शो करने जाते थे तो उनके साथ 100 से ज्यादा लोगों का काफिला जाया करता था। उनकी टीम में कलाकार, संगीतकार, गायक, मेकअप मैन, लाइटिंग कंट्रोलर, पेंटर, दर्जी आदि लोग सहयोगी के रूप में शामिल होते थे।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
6 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
9 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
10 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
21 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
23 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines