हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर टक्कर के बाद तीन ट्रकों में लगी आग, पल भर में जिंदा जल गए तीन लोग

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव (Unnao) जिले में कानपुर-लखनऊ हाईवे (Kanpur-Lucknow Highway) पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तीन ट्रकों में भिड़त के बाद आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मरने वालों में दो सगे भाई बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा

उन्नाव पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह जिले में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर जगदीशपुर गांव के पास पत्थर और लाल रेत से लदे दो ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इसी दौरान लकड़ी लदा एक तीसरा ट्रक पीछे से लाल रेत वाले ट्रक में जा घुसा। किन्हीं कारणों से तीनों ट्रकों में एक साथ आग लग गई। हादसे में लकड़ी से लदे ट्रक का चालक, रेत वाले ट्रक का चालक और क्लीनर जिंदा जल गए। इनमें दो सगे भाई थे।

तीसरे ट्रक में लगी थी आग

सूचना पर संबंधित थाना पुलिस और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाकर आग पर काबू पाया। सर्कल अधिकारी हसनगंज दीपक कुमार ने बताया कि दुर्घटना तब हुई जब एक डंपर के चालक ने ब्रेक लगाया और पीछे से आ रहे दो अन्य ट्रकों ने उसमें टक्कर मार दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग लकड़ी वाले ट्रक में लगी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रजिस्ट्रेशन नंबरों से हुई पहचान

वहीं पीड़ितों की पहचान जालौन निवासी बलबीर कुशवाहा और सतीश कुशवाह व कानपुर के फजलगंज निवासी पप्पू सिंह उर्फ पूरन के रूप में हुई। उनकी पहचान वाहनों के रजिस्ट्रेशन से जुड़े उनके आधार कार्ड से की गई। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर कई किमी लंबा जाम लग गया। पांच घंटे बाद ट्रैफिक दोबारा शुरू हुआ।

संबंधित खबरें

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें