Uttar Pradesh News in Hindi: कानपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले में नाबालिगों का एक ऐसा गिरोह सामने आया है, जिसके कारनामे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। ये नाबालिग शहर के अमीर घरों की किशोरियों को जाल में फंसा कर पहले दोस्ती करते थे। फिर इनके घिनोना खेल शुरू होता था। कानपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चार नाबालिगों को पकड़ा है।
एक परिवार की हिम्मत ने खोला पूरा मामला
दरअसल, कानपुर के एक अमीर परिवार की नाबालिग लड़की कुछ दिनों ने बदली-बदली रह रही थी। घरवालों को कुछ शक हुआ तो उससे बात की गई। परिवारवालों ने भरोसा दिया कि सभी उसके साथ हैं। किसी भी स्थिति में उसके साथ गलत नहीं होने देंगे। इतना सुनते ही बच्ची फूट-फूटकर रोने लगी। उसने परिवार वालों को बताया कि एक लड़के से कुछ समय पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती हुई थी। लड़के ने उसे मिलने के लिए बुलाया।
ऐसे फंसाते थे किशोरियों को
किशोरी ने परिवारवालों को बताया कि मिलने के दौरान उसने रेप किया और फिर अश्लील वीडियो बना लिया। किशोरी का आरोप है कि वीडियो को दिखा कर आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। लाखों रुपये वसूल लिए। इसके बाद घर से गहने चोरी करके लाने के लिए कहा। यह सुनकर सभी के होश उड़ गए। उन्होंने हिम्मत करके पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी।
सिर्फ अमीर घरों की किशोरियां निशाने पर
पुलिस ने जब इस केस की परतें खोलना शुरू किया तो उनके भी होश उड़ गए। किशोरी को ब्लैकमेल करने वाला एक नाबालिग था। वसूले गए पैसों से उसने एक कार खरीद ली थी। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर किशोर से पूछताछ शुरू की। सामने आया कि शहर में नाबालिगों का इनका एक गिरोह सक्रिय है, जो अमीर घरों की किशोरियों को सोशल मीडिया से फंसाते हैं। दोस्ती करते हैं फिर प्यार की बातें करते हैं। इसके बाद उनके रेप करते हुए वीडियो बना लेते हैं।
10वी-12वीं के लड़के हैं, दिल्ली से जुड़े हैं तार
कानपुर पुलिस ने बताया कि अभी तक शहर के चार अमीर घरानों की लड़कियों को फंसाया गया है। गिरोह में दिल्ली के लड़के भी शामिल हैं। पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हुई है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि इस काम में 10वीं से 12वीं क्लास तक के किशोर शामिल हैं। पुलिस ने अभी तक चार नाबालिग लड़कों को पकड़ा है।
इनमें एक सरकारी दफ्तर में तैनात कर्मचारी का बेटा भी शामिल हैं। कानपुर के संयुक्त पुलिस आयुक्त, आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामला खुल चुका है। पीड़िताएं और आरोपी नाबालिग हैं। गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
3 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
15 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
16 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
18 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
18 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines