कानपुर में कूड़े के ढेर से गाय ने खाया जलता हुआ पटाखा, फिर हुआ ऐसा कि हिल गया जिला प्रशासन
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Kanpur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गाय के मुंह में पटाखा फटने से उसके जबड़े के चिथड़े उड़ गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस और कानपुर नगर निगम की टीम हरकत में आई।
उन्होंने घायल गाय को तत्काल पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया है। फोरेंसिक की टीम भी मामले की जांच में लगी है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में एक गाय लहूलुहान हालत में खड़ी दिख रही थी। रास्ते पर खड़ी गाय का किसी ने वीडियो बनाया कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसी वीडियो का संज्ञान लेकर कानपुर नगर निगम के अधिकारी और पुलिस ने गाय की खोज शुरू की।
Kanpur, UP| Cow injured after eating firecrackers
A cow found near a garbage heap with injured jaw,police reached the spot&took it to hospital.Cow might have eaten firecrackers lying in garbage heap.Forensic exam of spot being done.CCTV to be checked.Cow is stable now: CP pic.twitter.com/PffeSYETzw
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 28, 2022
काफी खोजबीन के बाद काकादेव स्थित नवीन नगर कूड़ा घर के पास गाय तड़पती हुई मिली। देर रात पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके निरंजन अपनी टीम के साथ पहुंचे। नगर निगम की टीम पशु एंबुलेंस से गाय को रायपुरवा पशु चिकित्सालय ले गई। जहां उसका इलाज हुआ।
यहां के इंचार्ज डॉ. राजेंद्र ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद गाय के जबड़े पर प्लास्टर लगाया गया है। अधिकारियों को आशंका है कि कूड़े के ढेर में किसी ने पटाखा जलाया था। तभी वहां पहुंची गाय ने भोजन समझकर उसे मुंह से उठा लिया और बम फट गया।
वहीं कानपुर के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल कूड़े के ढेर के पास एक गाय मिली थी। उसका जबड़ा गंभीर रूप से घायल था। पुलिस उसे अस्पताल ले गई। मौके की फोरेंसिक जांच की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल गाय की हालत स्थिर है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: