हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

MLA Irfan Solanki: जेल में बंद सपा विधायक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, UP समेत अन्य राज्यों में खंगाली जा रही संपत्ति

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले से समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के विधायक इरफान सोलंकी (MLA Irfan Solanki) की मुश्किलें आने वाले समय में बढ़ सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि विधायक की अकूत संपत्ति को लेकर ईडी जांच शुरू कर सकती है। बता दें कि फिलहाल इरफान सोलंकी महाराजगंज की जेल में बंद हैं।

कानपुर पुलिस ने दर्ज किया था गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विधायक इरपान सोलंकी और उनके सहयोगियों की बेहिसाब संपत्तियों की जांच के लिए अलग से टीम गठित की जा रही है। जबकि हाल ही में कानपुर पुलिस की ओर से इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी, इस्राइल अटे वाला, मोहम्मद शरीफ और शौकत अली के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा दो अन्य मुकदमे भी हाल ही में दर्ज हुए हैं।

इन शहरों में हैं विधायक की संपत्तियां

बताया गया है कि विधायक इरफान सोलंकी की करोड़ों की संपत्ति पुलिस जांच में पहले ही सामने आ चुकी है। कानपुर इंडस्ट्रियल सिटी में उनकी कई करोड़ की संपत्ति है। इसी तरह लखनऊ में आलीशान मकान, मुंबई और नोएडा में फ्लैट व जमीन की जानकारी भी सामने आई है। विधायक और उनके परिवार के सदस्यों के पास राजस्थान के अजमेर और जयपुर में भी संपत्ति बताई गई है।

विज्ञापन

राजस्थान-महाराष्ट्र में कार्रवाई के लिए राय

मीडिया में आई रिपोर्ट की मानें को पुलिस सबसे पहले इंडस्ट्रियल सिटी और फिर अन्य शहरों में संपत्तियों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई कर सकती है। जबकि राजस्थान और महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में संपत्तियों को लेकर कानूनी राय ली जा रही है। जांच से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक यदि संपत्ति अनुमान से ज्यादा पाई जाती है, तो ईडी को भी जांच में शामिल किया जा सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola