हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

FB पर दोस्ती के बाद लड़की को होटल में मिलने बुलाया, कमरे की लाइट ऑन होते ही पैरों तले खिसक गई जमीन

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।

Uttar Pradesh News in Hindi: कानपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां यह अधेड़ ने अपना धर्म और उम्र छिपा कर बिहार की युवकी के साथ दोस्ती कर ली। शनिवार को उसे मिलने के लिए कानपुर बुला लिया। लेकिन यहां आरोपी की हकीकत खुल गई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फेसबुक पर हुई थी दोनों की दोस्ती

जानकारी के मुताबिक कानपुर के बिधनू क्षेत्र के कथारा इलाके में रहने वाले एक शख्स ने फेसबुक पर बिहार की रहने वाली एक युवती के साथ दोस्ती की थी। आरोप है कि शख्स ने युवती से अपना धर्म और पहचान छिपाई। युवती ने कानपुर पुलिस को बताया कि आरोपी शख्स ने उसे शादी करने और कानपुर में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। युवती आरोपी की बातों में आकर कानपुर आ गई।

कमरे में घुसते ही लाइट बंद कर दी

युवती ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह बिहार से कानपुर के कॉपरगंज मोहल्ले के एक होटल में पहुंची। तभी नकाब पहने शख्स ने कमरे में घुसते ही कमरे की लाइट बंद कर दी। उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए यौन उत्पीड़न करने लगा। बताया गया है कि युवती ने जब कमरे की लाइट ऑन की तो उसके सामने 50 साल का अधेड़ व्यक्ति खड़ा था।

अधेड़ को देख युवती ने मचा दिया शोर

अधेड़ को देख कर युवती घबरा गई। उसने शोर मचा दिया। इसके बाद होटल का स्टाफ मौके पर पहुंच गया। होटल कर्मियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। वहीं हंगामे की सूचना पर हिंदूवादी संगठन का कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। एसीपी कलेक्टरगंज टीबी सिंह ने बताया कि जांच के बाद आरोपी शख्स की पहचान शहंशाह आलम (50) के रूप में हुई है।

पुलिस ने गंभीर धाराओं में लिखा मुकदमा

एसीपी ने बताया कि आरोपी कानपुर के बिधनू कस्बे में रहता है। पेशे से बाइक मैकेनिक है। वहीं युवती बिहार के मोतिहारी जिले की रहने वाली है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने फेसबुक पर सचिन शर्मा के नाम से अपनी आईडी बनाई थी, जिसके बाद युवती से दोस्ती की। युवती की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

(leankitchenco)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें