UP News: उत्तर प्रदेश (Uttara Pradesh) के कन्नौज (Kannauj) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल के टीचर ने नाबालिग छात्रा को अपने प्यार का इजहार करते हुए प्रेमपत्र लिख डाला।
हैरान तो इस बात पर हुई की शिक्षक की उम्र 47 वर्ष है, जबकि आठवीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की की उम्र महज 13 साल है। किशोरी ने अपने माता-पिता को प्रेम पत्र पढ़कर सुना दिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह प्रेम पत्र अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
‘छुट्टियों में बहुत याद आएगी, कॉल करना’
जानकारी के मुताबिक पत्र में शिक्षक हरिओम सिंह ने पत्र में लिखा कि वह छात्रा (किशोरी) से शादी करना चाहता है। वह उससे बहुत प्यार करता है। टीचर ने यह भी लिखा कि वह सर्दियों की छुट्टियों में उसे बहुत याद करेगा। आरोप है कि टीचर ने कथित तौर पर उसे यह भी कहा कि वह उसे कॉल कर सकती है।
पढ़ने के बाद पत्र को फाड़ने की बात लिखी
बताया गया है कि शिक्षक ने पत्र की शुरुआत छात्रा का नाम लिखकर की। फिर लिखा कि वह उससे बहुत प्यार करता है और छुट्टियों में उसे बहुत याद करेगा। उसने किशोरी को छुट्टियों से पहले एक बार आकर मिलने के लिए भी कहा। लिखा, अगर वह वास्तव में उससे प्यार करती है, तो जरूर आएगी। टीचर ने लिखा कि वह उसे हमेशा प्यार करेगा। इसके साथ ही उसने प्रेम पत्र में लिखा कि वह पत्र पढ़कर फाड़ दे और किसी को न दिखाए।
और पढ़िए –Lucknow News : यूपी प्रवास पर रहेंगे होसबोले, शताब्दी वर्ष की तैयारियों पर करेंगे मंथन
शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच, होगी कार्रवाई!
यह मामला कन्नौज जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। छात्रा के पिता का आरोप है कि जब वे आरोपी शिक्षक के पास पहुंचे। उसकी इस हरकत का विरोध किया तो आरोपी ने उल्टा उन्हें ही धमका दिया।
परिवार वालों का आरोप है कि आरोपी ने बच्ची को गायब करने की धमकी दी है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कन्नौज के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
1 hr agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
2 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
6 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
7 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
23 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines