UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में गैंगस्टर एक्ट मामले (Gangster Act Case) में करीब साढ़े 10 महीने से जेल में बंद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक नाहिद हसन (MLA Nahid Hasan) को जेल से रिहा किया गया है। कोर्ट ने नाहिद हसन की रिहाई के लिए चित्रकूट जेल अधीक्षक के लिए आदेश जारी किया था। कैराना (Kairana Migration Case) पुलिस ने इसी साल 15 जनवरी 2022 को सपा विधायक नाहिद हसन को गिरफ्तार कर कैराना के एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश किया था।
चित्रकूट जेल पहुंचा रिहाई का आदेश
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार (2 दिसंबर) को विधायक नाहिद हसन के वकीलों ने जमानत के लिए कोर्ट में एक-एक लाख रुपये के दो जमानती फॉर्म जमा किए। दोनों जमानतदारों के प्रपत्रों का सत्यापन तहसील और थाना पुलिस की ओर से किया गया। इसके बाद शाम को कोर्ट ने चित्रकूट जेल अधीक्षक को विधायक की रिहाई का आदेश जारी किया।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1599262348199747592
पूर्व सांसद मां समेत 40 पर दर्ज हुआ था मुकदमा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी साल सपा विधायक नाहिद हसन और मां पूर्व सांसद तबस्सुम हसन समेत करीब 40 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद नाहिद हसन 15 जनवरी से जेल में थे। बता दें कि नाहिद हसन ने जेल में रहते हुए ही शामली के कैराना से विधायकी का चुनाव जीता था।
कैराना पलायन मामले में लगे थे ये आरोप
उन्होंने भाजपा की मृगांका सिंह को 25,887 वोटों से हराया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैराना से हिंदू परिवारों के पलायन की खबरों के बाद विवाद खड़ा हुआ था। इसमें आरोप लगा था कि सपा विधायक नाहिद हसन ने भी क्षेत्र के हिंदू परिवारों को डराया और धमकाया था। वहीं शनिवार को जब विधायक नाहिद हसन को जेल से रिहा किया गया तो उनको लाने के लिए उनकी बहन इकरार हसन पहुंची थी। जहां उन्होंने मीडिया वालों से बदसलूकी की।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
6 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
9 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
11 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
21 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
23 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines