हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मंडप में फेरों की जगह 'पुलिस की पिटाई', डीजे बंद करवाने पर हुआ हंगामा, CCTV फुटेज आया सामने

शादी के प्रोग्राम में नाच-गाना होना लाजमी है, लेकिन इसी प्रोग्राम में अगर पुलिस के साथ झड़प हो जाए, तो पूरा माहौल बदल जाता है। झांसी से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस वालों के साथ शादी में झड़प होती दिख रही है।

विज्ञापन

(असद खान, झांसी)

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक शादी समारोह में उस वक्त हंगामा मच गया, जब पुलिस नाच-गाने के बीच में पहुंच गई। दरअसल, नैनागढ़ के खेरा मोहल्ले में शुक्रवार देर रात संगीत का कार्यक्रम चल रहा था, तभी पुलिसवाले वहां पहुंचते हैं। वहां मौजूद लोगों के साथ पुलिसवालों की हाथापाई हो जाती है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस DJ को बंद करवाने के लिए वहां पहुंची थी। अब इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है, जिसमें लोगों के साथ पुलिस की झड़प होती हुए देखी जा सकती है।

लोगों ने पुलिस को घेरा

नैनागढ़ के खेरा मोहल्ले ऋतिक बग्गन के घर शुक्रवार देर रात संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। पुलिस ने पहली बार समझाकर डीजे बंद कराया, मगर कुछ ही देर में फिर डीजे शुरू कर दिया गया। रात 2:15 बजे दोबारा पुलिस पहुंची, तो नशे में धुत्त लोगों ने बदतमीजी की। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया, उनसे बॉडी वार्न कैमरे और मोबाइल भी छीन लिए गए। इसके बाद पुलिस ने तुरंत प्रेमनगर थाने को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद भारी फोर्स वहां पहुंची। दूल्हा समेत 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही शनिवार दोपहर सभी का चालान भी कर दिया गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: प्यार… शादी… और अंत, सरकारी नौकरी लगते ही बदले पत्नी के तेवर, पति का ‘आखिरी’ वीडियो में छलका दर्द

झड़प का वीडियो आया सामने

यह पूरा मामला CCTV में कैद हो गया, जिसका फुटेज सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग पुलिसवालों से बहस कर रहे हैं। इतने में बात बढ़ जाती है, जिसको देखते हुए बाकी के लोग भी पहुंच जाते हैं। वीडियो में कुछ औरतें भी आती दिख रही हैं। CCTV में घटना का समय 19 अप्रैल तड़के 2:36 का दिख रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अस्पताल में शव के साथ शर्मनाक हरकत! वार्ड बॉय ने चुराए कुंडल, CCTV फुटेज में हुआ खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola