UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) की ओर से झांसी (Jhansi) में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण यादव (Former SP MLA Deep Narayan Yadav) की झांसी में 130 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन भानु भास्कर ने बताया कि दीप नारायण यादव के खिलाफ झांसी के नवाबाद थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हैं इतने मुकदमे
अपर पुलिस महानिदेशक भास्कर ने बताया कि पहले चरण में 130 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की गई हैं, जिनमें भगवंतपुरा में सात और खरगुआंजी में सात अन्य भूखंड शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई प्रक्रिया महीनों से चल रही थी।
इस कार्रवाई में प्रशासन के अन्य विभाग भी शामिल रहे हैं। यूपी पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार दीप नारायण यादव के खिलाफ 1988 के बाद से डकैती, दंगा, जबरन वसूली, गलत तरीके से कैद करने समेत 53 मुकदमे दर्ज हैं।
गैंगस्टर को पुलिस हिरासत से छुड़ाने का आरोप
जानकारी के मुताबिक झांसी के गरोठा विधानसभा क्षेत्र से दो बार सपा विधायक रह चुके दीप नारायण सिंह यादव को पहली बार 26 सितंबर को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीप नारायण को पूर्व ब्लॉक प्रमुख और खूंखार गैंगस्टर लेखराज सिंह यादव को पुलिस हिरासत से भागने में मदद करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
आय से अधिक संपत्ति का भी मामला
इसके अलावा पूर्व विधायक के खिलाफ विजिलेंस टीम ने भी जांच की थी। जांच के बाद उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी साल अक्टूबर में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया था। राज्य सरकार ने 22 जून 2022 को पूर्व विधायक दीप नारायण के खिलाफ सतर्कता प्रतिष्ठान से जांच कराने का निर्देश दिया था।
संबंधित खबरें
अब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
50 mins agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
2 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
8 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
10 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
11 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
11 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
13 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
21 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 day agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines