Jaunpur News: पति से की बेवफाई, पर जिंदा न रह पाई, हत्या कर सूटकेस में डाला, गिरफ्तार

Uttar Pradesh Jaunpur News: यूपी के जौनपुर जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के जेसिज चौराहे के पास नाले में सूटकेस में मिली महिला के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। महिला की हत्या उसके प्रेमी ने की थी और शव को ठिकाने लगाने के लिए सूटकेस में भरकर नाले में फेंक दिया था।

Jaunpur News

Jaunpur News

Uttar Pradesh Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जौनपुर जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के जेसिज चौराहे के पास नाले में सूटकेस में मिली महिला के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। महिला की हत्या उसके प्रेमी ने की थी और शव को ठिकाने लगाने के लिए सूटकेस में भरकर नाले में फेंक दिया था। पुलिस को यह सफलता सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर मिली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

यह वारदात 25 फरवरी को अंजाम दी गई थी। कोतवाली पुलिस ने आज दोपहर करीब ढाई बजे मुखबिर की सूचना पर भण्डारी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद कर ली गई है।

क्या है पूरा मामला

बता दें, शुक्रवार की दोपहर जेसिज चौराहे के पास नाले में सूटकेस में एक महिला का शव दिखाई पड़ा। इसकी खबर मिलते ही भारी भीड़ उमड़ गई। लाइन बाजार, कोतवाली की पुलिस टीम, एसपी समेत अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर हत्यारे तक पहुंचने का प्रयास किया। कुछ घंटे बाद ही महिला की पहचान हो गई और उसके बाद आरोपी तक पुलिस पहुंच गई।

एसपी सिटी अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि पकड़ा गया युवक वाराणसी जनपद के रोहनियां इलाके के मूडादेव गांव का रहने वाला विशाल साहनी है। मृतक महिला और विशाल के बीच 2019 से प्रेमप्रपंच चल रहा था। इसी संबंध के चलते महिला की शादी टूट गई थी। उसके बाद हत्यारोपी और महिला नगर के मछली शहर पड़ाव पर किराए के मकान में रहते थे। 25 फरवरी को किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ