UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जालौन (Jalaun) जिले में कोहरे (Dense Fog) का कारण एक और दर्दनाक हादसा हो गया। बताया गया है कि कदौरा थाना क्षेत्र के एतौरा-बबीना मार्ग पर क्वान खेड़ा क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से तीन किसानों की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य शख्स घायल है।
पुलिस ने आशंका जताई कि हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है। चारों ट्रैक्टर पर मटर की फसल बेचने के लिए जोल्हूपुर में पास की सब्जी मंडी गए थे। जब वे वापस गांव की ओर जा रहे थे तभी ट्रैक्टर पलट गया और गहरे गड्ढे में जा गिरा।
हादसे में मरने वालों की पहचान
जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने के कारण चारों उसके नीचे आ गए। हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य ग्रामीण को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान भूरे पाल (50), लोकेंद्र (48) और प्रताप सिंह (55) के रूप में हुई है। सभी क्वान खेड़ा गांव के निवासी हैं। जबकि मनोज कुशवाहा (25) को चोटें आईं।
टहलने निकले लोग तो हुई जानकारी
पुलिस ने बताया कि हादसे की जानकारी उस वक्त हुई जब इलाके के लोग टहलने निकले थे। उन्होंने चार लोगों को ट्रैक्टर के नीचे फंसा देखा। तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को बाहर निकाल कर कदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
कदौरा थाने के प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा ने बताया कि हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच से सामने आया है कि घने कोहरे के कारण हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। परिवार वालों को मामले की जानकारी दे दी गई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
23 mins agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
8 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
9 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
10 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
11 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
12 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
13 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
14 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines