IPS Transfer in UP: योगी सरकार ने बदले 22 आईपीएस, Noida और गाजियाबाद में हुआ फेरबदल, देखें सूची
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

IPS Transfer in UP: उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Govt) की ओर से गुरुवार को प्रदेश में 22 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आदेश के मुताबिक 11 जिलों के कप्तान भी बदले गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार मुजफ्फरनगर के एसपी विनित कुमार जायसवाल, इटावा के एसएसपी जय प्रकाश सिंह, मैनपुरी के एसपी कमलेश कुमार दीक्षित और कानपुर देहात की एसपी सुनीति को प्रतीक्षारत सूची में डाला गया है।
सूची के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में डीसीपी गणेश प्रसाद साहा को लखीमपुर का एसपी और लखीमपुर खीरी के एसपी संजीव सुमन को मुजफ्फरनगर एसएसपी के पद पर भेजा गया है। एसपी कासगंज बीबीजीटीएस मूर्ति को कानपुर देहात, दीपक भुकर को एसपी हापुड़ से डीसीपी प्रयागराज और सौरभ दीक्षित को प्रयागराज कमिश्नरेट से एसपी कासगंज और गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट के डीसीपी अभिषेक वर्मा को हापुड़ का एसपी बनाया गया है।

संजय कुमार को यूपी विशेष रेंज सुरक्षा बटालियन से इटावा का नया एसपी बनाया है। इराज राजा को डीसीपी गाजियाबाद से एसपी जालौन, आगरा कमिश्नरेट में तैनात डीसीपी सत्यजीत कुमार गुप्ता को एसपी संत कबीरनगर, विनोद कुमार को उप सेनानायक 34वीं पीएसी वाराणसी से एसपी मैनपुरी, मेरठ एसपी ग्रामीण केशव कुमार को एसपी बलरामपुर, प्राची सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट से एसपी श्रावस्ती, सोनम कुमार को एसपी संत कबीर नगर से डीसीपी आगरा कमिश्नरेट और राजेश कुमार सक्सेना को एसपी बलरामपुर से 25वीं पीएसी रायबरेली में भेजा गया है।

हेमंत कुटियाल को पुलिस मुख्यालय से एसपी यूपी विशेष रेंज सुरक्षा बटालियन, अरविंद कुमार मौर्य को एसपी श्रावस्ती से एसपी यातायात निदेशालय लखनऊ, अनिरुद्ध कुमार को एएसपी फतेहपुर से एसपी मेरठ ग्रामीण और जालौन के एसपी रवि कुमार को डीसीपी गाजियाबाद कमिश्नरेट बनाया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: