IPS Transfers in UP: 16 आईपीएस के तबादले, नोएडा की पुलिस कमिश्नर बनीं लक्ष्मी सिंह
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

IPS Transfers in UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात प्रदेशभर में 16 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए। इन तबादलों के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह (IPS Laxmi Singh) को गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट का पुलिस आयुक्त (Gautam Buddha Nagar Police Commissioner) बनाया गया है। वहीं पूर्व पुलिस आयुक्त आलोक सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक, कार्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ भेजा गया है।
सरकारी की ओर से जारी तबादली सूची के मुताबिक आईपीएस अशोक मुथा जैन को अपर पुलिस महानिदेशक (प्रतीक्षारत) लखनऊ से वाराणसी का पुलिस आयुक्त बनाकर भेजा गया है। वहीं ए. सतीश गणेश को पुलिस आयुक्त वाराणसी से अपर पुलिस महानिदेशक कार्यालय, पुलिस महानिदेशक कार्यालय लखनऊ, अजय मिश्रा को पुलिस महानिरीक्षक (प्रतीक्षारत) लखनऊ से पुलिस आयुक्त गाजियाबाद, डॉ. प्रीतिंदर सिंह को पुलिस महानिरीक्षण कारागार, लखनऊ से पुलिस आयुक्त आगरा बनाया है। बता दें कि डॉ. प्रीतिंदर सिंह आगरा के पहले पुलिस आयुक्त बने हैं।

आईपीएस रमित शर्मा को पुलिस महानिरीक्षण बरेली परिक्षेत्र से पुलिस आयुक्त प्रयागराज, तरुण गाबा को सचिव गृह (उत्तर प्रदेश शासन) से पुलिस महानिरीक्षण लखनऊ परिक्षेत्र, डॉ राकेश सिंह को पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र से पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, चंद्र प्रकाश (2) को पुलिस महानिरीक्षक एसएसएफ (लखनऊ) से पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र और गाजियाबाद के एसएसपी मुनिराज जी को एसएसपी अयोध्या बनाकर भेजा गया है।

प्रशांत वर्मा को एसएसपी अयोध्या से एसपी बहराइच, केशव कुमार चौधरी को एसपी बहराइच से अपर पुलिस आयुक्त/पुलिस आयुक्त आगरा, शैलेंद्र पांडेय को एसएसपी प्रयागराज से एसएससपी मथुरा, अभिषेक यादव को एसएसपी मथुरा से पुलिस अधीक्षक (अभिसूचना) पुलिस मुख्यालय लखनऊ और प्रभाकर चौधरी को एसएसपी आगरा से सेनानायक 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर बना कर भेजा गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: