चोरी छिपे प्रेमी से मिलने गई थी शादीशुदा महिला, हुआ ऐसा कांड कि अस्पताल में खुली आंख
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदी महिला अपने प्रेमी से मिलने के लिए चोरी छिपे गई थी। जहां उसके प्रेमी ने ऐसी वारदात कर दी कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रेमी फरार है।
घटना कानपुर की जाजमऊ इलाके की है। यहां हाईवे पर खून से लथपथ एक महिला को राहगीनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। लोगों ने इलाका पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
जानकारी के अनुसार जाजमऊ की रहने वाली 24 वर्षीय महिला का पति मुंबई में एक फैक्ट्री में काम करता है। जबकि महिला अपनी दो बेटियों के साथ जाजमऊ स्थित अपनी ससुराल में रहती है। सामने आया है कि महिला का पास के एक क्षेत्र में रहने वाले शख्स के साथ कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा है। महिला अक्सर उससे मिलती थी।
हालत सही होने पर महिला ने बताया कि बुधवार देर शाम उस शख्स ने उसे मिलने के बहाने बुलाया था। महिला घर पर बाजार जाने की बात कहकर निकली और जाजमऊ में अपने प्रेमी से मिलने के लिए पहुंची। यहां किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि आरोपी महिला को पहले हाईवे पर जाजमऊ चेकपोस्ट के पास ले गया।
इसके बाद आरोपी ने किसी धारदार हथियार से उसके बाएं हाथ की नसें काट दीं। घटना के बाद महिला खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी। यह देख आरोपी मौके से फरार हो गया। जाजमऊ थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि हम उसके कथित प्रेमी के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। मौके पर पुलिस भेजी गई थी। आरोपी की खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: